साहित्य

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का प्रादेशिक सम्मेलन व सम्मान समारोह 26 फरवरी को चांपा में….देश के कई नामचीन पत्रकार होंगे शामिल…

रायपुर/जांजगीर चांपा । छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन/कार्यशाला एवं सम्मान समारोह-2023 का आयोजन 26 फरवरी रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के हॉटल रंगमहल में आयोजित किया जा रहा है ।

यह कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। इसकी तैयारी लगभग पूर्णता की ओर है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में व्याख्यान हेतु देश के नामचीन वरिष्ठ पत्रकारों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। जो अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभवों की पाठशाला से छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की लेखनशैली, वाकपटुता में अमूलचूल परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगें।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी ने आयोजन के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का मूल स्वरूप प्रादेशिक कार्यशाला है, जिसमें प्रदेश के प्रत्येक जिलों के शहरी एवं ग्रामीण आंचलिक पत्रकार हिस्सा लेंगे। कार्यशाला का विषय ‘‘पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार और चुनौतियां” निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम मे उक्त विषय पर कार्यशाला व परिचर्चा होगी। साथ ही अतिथियों और पत्रकारों के बीच खुला संवाद होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वाधीनता आंदोलन में पर्दे के पीछे अनगिनत किरदारों की गवाही को अपने दस्तावेजों में दर्ज करने वाले देश के ख्यातिनाम वरिष्ठ पत्रकार ,भारत सरकार के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित श्री विजय दत्त श्रीधर (संस्थापक, माधवराव सप्रे समाचार संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल) , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पितामह राज्यसभा टेलीविजन दिल्ली के पूर्व एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री राजेश बादल , उड़ीसा राज्य में हिंदी पत्रकारिता के जनक डा. सुशील दाहिमा (वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, कवि एवं कथाकार उड़ीसा), डा.सतीश जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, श्री सुभाष त्रिपाठी, संपादक दैनिक बयार रायगढ़, डा.शाहिद अली, विभागाध्यक्ष, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ बतौर अतिथि कार्यक्रम को शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले दो पत्रकारों को प्रदेश स्तरीय सम्मान क्रमशः गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान एवं माधवराव सप्रे सम्मान -2023 से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पत्रकार संघ की वार्षिक आमसभा व संघ की भावी योजनाओं, पदाधिकारियों के चुनावों पर विचार विमर्श किया जाएगा । सभी पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में उपस्थिति होकर अनुभवी अतिथि वरिष्ठ पत्रकारों की कार्यशाला/पाठशाला का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...