बिलासपुर

राजस्व शिविर में 81 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण…मौके पर जाती,निवास,आय प्रमाण पत्र सहित ऋण पुस्तिका का किया गया वितरण…..?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। सीपत तहसील कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय राजस्व शिविर में ग्राम पोंडी की नमिता कुमारी,ऋषभ कुमार एवं जेठिया बाई को आवेदन के तुरंत बाद जाति प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद सभी लोगो ने प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए खुशी जाहिर की।

शिविर में ऋण पुस्तिका वितरण करते अधिकारी

आम लोगो के राजस्व संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार को सीपत के तहसील कार्यालय परिसर में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में विशेष रूप से बिलासपुर के सहायक कलेक्टर आईएएस वाशु जैन,मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा,सीपत तसीलदार श्रीमती माया अंचल,नायब तहसीलदार राहुल कौशिक उपस्थित रहे।

मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा ने कहा कि बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर जिला के सभी तहसीलों में आम लोगो की राजस्व संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है.इसी तारतम्य में सीपत तहसील में भी क्षेत्र के हितग्राहियों के लिए विशेष शिविर का लगाई गई है. प्रशासन की मंशा है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित और गुणवत्ता पूर्वक निराकरण हो इसके लिए हमारा पूरा राजस्व अमला प्रयासरत है।

प्रमाण पत्र वितरण करते हैं सीपत तहसीलदार

मालूम हो कि शिविर में कुल 496 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से नामांतरण के 94 प्राप्त आवेदनों में से 64 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया, इसके अलावा बंटवारा के 16 में से 3 , द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका के 30 में से 23 , जाति प्रमाण पत्र के 128 में से 118,निवास प्रमाण पत्र के 96 मे से 88,आय प्रमाण के 96 आवेदन में से 90 , विविध प्रकरण 31 में से 07 प्रकरण कुल 393 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। बांकी के बचे 103 आवेदनों को दस्तावेज के आधार पर न्यायालय में निराकरण किया जाएगा।

शिविर में पटवारियों के इंस्टॉल पर लगी भीड़

शिविर में सीपत राजस्व निरीक्षक राजेश चंदेल,खम्हरिया राजस्व निरीक्षक सुशील अनन्त एक्का,सीपत पटवारी देव कश्यप,चंद्रकांत साहू, भुनेश्वर पटेल,सुनील साहू,दुर्गेश राठौर,स्वेता तिवारी, रूपरानी भगत,मनमोहन सिदार,अमर सिंह दहायत, तरुण साहू,बिंदु कौशिक,आशुतोष तिवारी, देवेंद्र सिंह क्षत्रिय, संतोष पटेल सहित तहसील के सभी 20 हलकों के पटवारी,कोटवार सहित तहसील कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...