बिलासपुर

सीपत तहसील में राजस्व शिविर कल…जमीन संबंधित मामलों का निराकरण किया जाएगा…

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। आम लोगो को अपने राजस्व संबंधित कार्यो के लिए अधिकारी कर्मचारियों के दफ्तर का चक्कर ना लगाना पड़े इसके लिए मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा के निर्देश पर सीपत तहसीलदार श्रीमती माया अंचल ने कल गुरुवार को राजस्व संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए सीपत तहसील कार्यालय में गुरुवार को सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय राजस्व शिविर का आयोजन किया है।

सीपत तहसीलदार श्रीमती माया अंचल ने बताया कि शिविर में नामांतरण प्रकरण, खाता विभाजन, सीमांकन,व्यपवर्तन,किसान किताब,जाती,निवास ,आय प्रमाण पत्र के अलावा अन्य राजस्व संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा.इस राजस्व निवारण शिविर में सीपत तहसील क्षेत्र के दोनों राजस्व निरीक्षक सभी 20 हल्का के पटवारी और विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे

एक ही छत के निचे एक ही जगह पर तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक और ग्राम पटवारियों से मुलाकात हो जाएगी और बड़ी आसानी से अपना काम करा सकेंगे। शिविर को सफल बनाने के लिए सीपत तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारियों की बैठक लेकर तहसीलदार ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...