बिलासपुर

खम्हरिया बस स्टैंड से रात 2 बजे पार हुआ हाथियों का दल….मड़ई बिटकुला के रास्ते अदराली के जंगल पहुंचा…देखें लेटेस्ट वीडियो..?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। हाथियों का दल रात 2 बजे खम्हरिया बस स्टैंड होते हुए मड़ई-बिटकुला के रास्ते अदराली जंगल पहुंच गया है.आज मंगलवार की सुबह 8 बजे हाथियों के दल को अदराली- नवापारा के जंगल मे विचरण कर देखा गया है। हाथियों के झुंड के पीछे वन विभाग की टीम लगी हुई है।

बता दें कि 11 हाथियों का दल बीती रात 12 बजे तक लुतरा के करीब लीलागर नदी के किनारे चंगोरी जंगल मे था वन विभाग के अधिकारी उम्मीद जता रहे थे की हाथियों का दल लुतरा के सागौन प्लांट होते हुए जुहली सोंठी जंगल मे प्रवेश करेगा लेकिन ऐसा नही हुआ।

अदराली जंगल में विचरण करते हाथियों का दल

हाथियों का दल रात 12:30 बजे चंगोरी जंगल से नदी के किनारे-किनारे ग्राम ऊनि पहुंचा वहां शमशान घाट के पास कुछ देर रुककर ग्राम खम्हरिया आईटीआई के पीछे से रात 2 बजे खम्हरिया बस स्टैंड से पार होकर मड़ई बिटकुला के रास्ते अदराली जंगल मे प्रवेश किया,इसके बाद निरतु होते हुए जेवरा नवापारा के घने जंगलों में विचरण कर रहे है।

वन विभाग का अनुमान है कि हाथियों का दल अब कटरा जंगल के रास्ते से अलग हो गया है उम्मीद है कि हाथियों का जिस तरह से मोमेंट है उस आधार पर ग्राम मुरली के जंगल होते हुए बोइदा जंगल मे प्रवेश करेगा अगर खोंधरा जंगल की ओर रुख करता है तो पाली की ओर जाने की संभावना है।

हाथियों के झुंड का लेटेस्ट वीडियो

सोंठी वन सर्किल के डिप्टी रेंजर हफ़ीज़ खान ने बताया कि रात 1:30 बजे से 2:30 बजे तक 1 घण्टे के लिए खम्हरिया बस स्टैंड के पहले सीपत-बलौदा मार्ग में वाहनों की आवाजाही को बंद करा दिया गया था ताकि हाथियों का दल आसानी से खम्हरिया मुख्य को पार कर सके इस दौरान वाहनों की हेड लाइट को भी बंद करा दी गई थी रात 2 बजे हाथियों का दल जब खम्हरिया बस स्टैंड को पार कर लिया तब कही जाकर सीपत बलौदा मार्ग को आवागम के लिए चालू कराया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...