बिलासपुर

सीपत के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड…..लुतरा,ऊनि,कुली में बैरिकेटिंग की तैयारी…..वन विभाग मुस्तैद…ग्रामीणों में दहशत…?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। पोड़ी दल्हा के जंगल से होते हुए हाथियों का दल देर रात सीपत सीमा क्षेत्र से लगे इमलीपाली और चंदनिया के जंगल तक पहुंच चुका है जो सीपत तहसील के ग्राम ऊनि से बिलकुल करीब है.खतरे को भांपते हुए ऊनि और इमलीपाली के बीच सड़क पर बिलासपुर वन विभाग की टीम ने बैरिकेटिंग कर इस मार्ग को आम लोगो के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दी गई है. मौके पर बिलासपुर वन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार बच्चन सहित सीपत सर्किल के डिप्टी रेंजर सूरज मिश्रा,सोंठी के डिप्टी रेंजर हफीज खान एवं खोंधरा सर्किल के डिप्टी रेंजर नमित तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं

ऊनी और इमली पाली के बीच बैरिकेटिंग

एसडीओ सुनील कुमार बच्चन के अनुसार कुल 11 हाथियों का दल है जिनमे 5 बच्चे और 6 बड़े हाथी है उम्मीद जताया जा रहा है कि लीलागर नदी पार कर के हाथियों का यह दल देर सवेर कटरा जंगल की ओर जाएगा। हाथियों का दल किसी को क्षति ना पहुंचाएं इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। रात तक वन विभाग द्वारा लुतरा,ऊनि और कुली मार्ग जो चंगोरी, इमली पाली व चंदनिया के लिए निकलता है उस मार्ग में बैरिकेटिंग कर लिया जाएगा। हाथियों का दल सीपत सीमा के करीब होने से आसपास के गांव वालों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग की टीम के साथ एसडीओ सुनील कुमार बच्चन

जानकारी देते चले कि एक सप्ताह पूर्व हाथियों का यह झुंड सक्ति की ओर से आकर जांजगीर जिला में प्रवेश किया है। रविवार को झूलन पकरिया मे हाथी को छेड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया हाथी के दौड़ाने से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई हाथियों का दल कल पोड़ी दल्हा के जंगल होते हुए। सीपत सीमा के करीब इमली पाली-चंदनिया के जंगल तक पहुच गया. प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र के लोगो को सचेत रहने क़ी अपील क़ी गई हैँ।

सीपत-अकलतरा सीमा पर वन विभाग की टीम
Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...