क्राइम

सीपत पुलिस ने झलमला में चलाया “ऑपरेशन नशा मुक्ति”….अवैध शराब बेचने वालों पर हुई कार्यवाही..

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)।नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सीपत थाना प्रभारी हरीशचन्द्र टांडेकर ने झलमला में “नशामुक्ति अभियान” चलाया और ग्रामीणों की शिकायत पर पहले ही दिन 3 लोगो पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही भी हुई।

ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी

बताते चले कि सीपत थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर गुरुवार को सुबह 8 बजे अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झलमला पहुचे वहां तुंगन नाला में मनरेंगा योजना के तहत सैकड़ो की संख्या में कार्य कर रहे मजदूरों के बीच पहुचकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें संबोधित करते हुए नशे को सभी बुराइयों की जड़ कहा और नशा के दुष्परिणामों के संबंध में बताया. थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, नशीली गोली दवाई सिरप का सेवन नहीं करने एवं यातायात नियमों का पालन करने, टोनही प्रताडना अधिनियम, साईबर अपराध एवं घुम्मकड़ गिरोह के द्वारा घुम घुम कर किये जा रहे अपराधों से बचाव के संबंध में बताया। टीआई हरिश्चंद्र टांडेकर ने उपस्थित ग्रामीणों से नशे को तुरंत छोड़ देने का अनुरोध किया. नशे के कारण भारतवर्ष में होने वाली दुर्घटनाओं,बीमारियों और अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर सरपंच मिथलेश सूर्यवंशी, उप सरपंच पुरुषोत्तम साहू,सचिव राकेश कुमार डोंगरे,पंच अनिल कुमार साहू,विनय कुमार साहू,कृष्ण कुमार,शेख आसिफ,शेरा खान,जय सिंह सिदार,शेख आशिक,भारत सूर्यवंशी सहित मितानिन,महिला समूह के साथ बड़ी संख्या में महिला,पुरुष उपस्थित रहे।

रैली निकालकर नशा के खिलाफ जागरूक करते

रैली निकालकर टीआई के साथ शराब बेचने वालों के घरों तक पहुचे ग्रामीण

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के बाद वहां उपस्थित महिला,पुरुष,मितानिन सहित जनप्रतिनिधियों थाना प्रभारी के नेतृत्व में लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति का बैनर लेकर बस्ती में रैली निकलते हुए अवैध रूप से शराब बेचने वालों के घरों में तक पहुंचे।

शराब बेचने वालों के घर का घेराव

तीन लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही

थाना प्रभारी को गांव में अवैध शराब बिक्री करने की लिखित सूचना मिली थी जिस पर झलमला मिडिल स्कूल के पीछे रहने वाली राजेश्वरी साहू पति बलराम साहू उम्र 30 वर्ष के पास से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 400रू एवं बिकी राशि 200रू,झलमला बाजारपारा निवासी मोहित यादव पिता स्व० मयाराम यादव, उम्र 50 वर्ष के पास से 2 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 200रू, कुल जुमला 800रू को बरामद किया गया एवं आरोपी नंद किशोर दर्वे के विरूध्द सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब सेवन करने की शिकायत पाये जाने पर 36(च) 1आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, प्र.आर. 95 बी. केरकेट्टा, प्र.आर. 666 विजय शर्मा, प्र.आर. 60 विजय कुजूर आर.1446 दीपक साहू की विशेष भुमिका रही ।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...