राजनीति

केंद्रीय बजट पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग सूर…आइए जानते है बजट को लेकर किसने क्या कहा….

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)।देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम पूर्ण बजट है. केंद्र के इस बजट पर भाजपा,कांग्रेस के नेताओं ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है.आइए जानते हैं कि सरकार के इस बजट पर किसने क्या कहा।

मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष एवं मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने बजट को बेहद शानदार बताया. उन्होंने कहा भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। आम जनता हो, किसान हो,युवा हो या फिर महिला. हर वर्ग के लिए यह बजट कल्याणकारी है।

विधायक डॉ बांधी ने कहा “वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान,नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है. निःसंदेह,यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. बजट में मध्यम वर्ग, किसानों और गरीबों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। वित्त मंत्री ने कई बड़े एलान किए। जिसमें टैक्स कटौती समेत महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात दी गई। अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पहले ये सीमा 5 लाख रूपये तक थी। अभी सालाना 5 लाख तक की आय पर लोग कोई आय टैक्स नहीं देते। इस स्तर को न्यू टैक्स रिज़ीम में 7 लाख करने का प्रस्ताव रखा गया है। साल 2020 में पर्सनल टैक्स रिज़ीम में छह दरें जो दी गई थीं, इसे घटा कर पांच स्तर तक किया जाएगा।

छ.ग. पीसीसी उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने जनता को निराश करने वाला बजट बताया. डॉ जायसी ने कहा कि मोदी सरकार का 9वां बजट देश की जनता को निराश करने वाला है। इस बजट में आम आदमी को राहत देने वाला कुछ भी नहीं है। केंद्र सरकार ने ज्यादा कमाई वालो के लिये बजट बनाया है। गरीबो को ध्यान में नही रखा गया है. बजट में आकंड़ो की बाजीगरी और झूठ का पुलिंदा है। आयकर में छूट का दायरा भी भ्रामक है 5 लाख से 7 लाख बढ़ाने पर जो तमाम तरीके निवेश की छूट पर होते थे जीवन बीमा, हेल्थ इंश्योरेंश, गृह ऋण की छूट को भी इसमें बाहर कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बजट पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा की महंगाई कम करने के लिये कुछ नहीं है, 2 करोड़ रोजगार कैसे आयेगा? किसानों की आय कैसे बढ़ेगी. डीजल पेट्रोल पर एक्साईस कम करने कुछ भी नहीं किया। रसोई गैस की रेट कम नहीं होगी। यह बजट भ्रम फैलाने वाला तथा ठगने वाला है बजट से देश के लोगो को कोई फायदा नही होगा। रोजगार मूलक कार्य मनरेगा के बजट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। ऐसे में गरीबी कैसे कम होगी? डॉ जायसी ने कहा कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह मोदी सरकार की बहुत निराशाजनक बजट है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल