बिलासपुर

अवैध धान पर बेलतरा तहसीलदार की बड़ी कार्यवाही… 50 किलो वजनी 149 कट्टी जप्त धान पर मंडी एक्ट के तहत 22 हजार फाइन…

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बंद होने के दो दिन पूर्व शासन की आंखों पर धूल झोंककर अवैध रूप से राइस मिल में खपाने के लिए माजदा वाहन से भरकर लाये धान को बेलतरा तहसीलदार शशिभूषण सोनी पकड़कर बड़ी कार्यवाही की है। जप्त किये गए 50 किलो वजन के 149 कट्टी धान पर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही करते अधिकारी

बताते चले कि ग्राम मोहरा,सेलर बिचौलिया द्वारा सोमवार को माजदा वाहन क्रमांक CG-10-C-5166 में 149 कट्टी धान भरकर खपाने के उद्देश्य से बेलतरा स्थित सुजीत राइस एग्रो इंडस्ट्रीज लाया जा रहा था। अवैध रूप से राइस मिल में धान को खपा पाते इससे पहले बेलतरा तहसीलदार शशिभूषण सोनी ने वाहन सहित धान को पकड़ लिया।

जप्त किये गए धान

तहसीलदार ने बिचौलिया से मंडी अनुज्ञा पत्र दिखाने को कहा पर बिचौलिया कोई भी प्रपत्र प्रस्तुत नही कर पाया। तहसीलदार ने अवैध धान के भंडारण व परिवहन के संशय प्रकरण कृषि उपज मंडी को विधिसंगत कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया। उक्त मामले पर मंडी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा ने कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 23 के तहत जप्त किये गए धान पर विधिवत 21 हजार 9 सौ 15 रुपये राशि का जुर्माना अधिरोपित कर वसूली की गई। इस दौरान पटवारी किशनलाल धीवर भी उपस्थित रहे।

धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

कार्यवाही के बाद तहसीलदार शशिभूषण सोनी ने टीम के साथ तहसील मुख्यालय बेलतरा सहित क्षेत्र के सलखा,करमा,बाम्हू,टेकर, भाड़ी के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने समिति प्रबंधकों को किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया। इस दौरान समिति में धान खरीदी हेतु अंतिम दो दिवस के लिए कटे टोकन,धान के भौतिक सत्यापन,बारदाने की उपलब्धता की जांच की साथ ही उपस्थित किसानों का चिन्हांकन करते हुए। तहसीलदार द्वारा खरीदे गए धान के उठाव की जांच की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...