मस्तूरी

अखंड नवधा रामायण के आयोजन में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। सीपत के नवाडीह चौक में ग्राम वासियों द्वारा अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन मंडली भाग ले रही हैं और स्थानीय जन व जनप्रतिनिधि भी आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

इसी क्रम में बिलासपुर जिला पंचायत के सभापति राहुल सोनवानी भी बुधवार को अखंड नवधा रामायण के आयोजन में सम्मिलित हुए,राहुल सोनवानी को सर्वप्रथम समिति द्वारा गुलदस्ता व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सभापति ने अयोजन समिति की प्रशंसा करते शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा भगवान श्री रामचंद्र जी के पुरातन संस्कृति व सभ्यता के प्रतीक इस समृद्ध परंपरा को हमेशा जीवंत रखने के प्रयास से आयोजित रामायण चौक के अखंड नवधा रामायण के अभूतपूर्व आयोजन में शामिल होकर मैं कृतार्थ हुआ। साथ ही उन्होंने क्षेत्र व जनता की सुख समृद्धि और शांति की कामना की और कहा कि श्री रामचंद्र जी के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए, उसी तरह जनकल्याण में आगे आकर युवाओं को अपना जीवन सफल बनाना चाहिए।

इस अवसर पर पुत्तन दुबे,देवेन्द्र सिंह क्षत्रिय, लिलाराम साहू,कल्याण धीवर,संतोष साहू,पूर्व जनपद सदस्य संतोष यादव,दिनेश साहू,लक्ष्मी कांत साहू,शाशिकांत साहू,किरान पाटले,रिना श्रीवास,रजनी साहू,चित्रा वैष्णव एवं किरण पाटले सहित मानस प्रेमी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...