खेल

क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन में हुए शामिल चंद्रप्रकाश सूर्या … कहा प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया के माध्यम से युवाओं को आर्थिक सहायता सहायता पहचाने का काम किया हैं….

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)।मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिनोरी पचपेड़ी में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या विशेष रूप से शामिल हुए

नए वर्ष में बिनौरी के युवाओं द्वारा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया गया है आयोजन को लेकर आसपास के ग्रामीणों में बड़े उत्साह का माहौल है। भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या ने खिलाड़ी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ तन के साथ स्वस्थ मन की भी जरूरत है, तन स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा और मन स्वस्थ रहेगा तो हम हर एक काम नई ऊर्जा के साथ कर सकेंगे।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश सूर्या

चंद्रप्रकाश सूर्या. ने आगे कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से युवाओं को आर्थिक सहायता सहायता पहचाने का काम किया हैं ताकि गांव की चार दिवारियो के अंदर छिपी प्रतिभा निखर कर बाहर सके। चंद्रप्रकाश सूर्या ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत प्रत्येक खिलाड़ी को ₹500000 प्रोत्साहन दिया जाता हैऔर हर साल 1000 युवाओं को प्रोत्साहित किया जाता है, क्रिकेट उद्घटान कार्यक्रम को कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया ने भी संबोधित किया और खेल के बारे में बताया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य धर्मेंद्र कोसले, प्रमोद अवस्थी, लोकनाथ बंजारे,विजय नामदेव,अनु करियारे, जसवंत जांगड़े टीपू,मुकेश, द्वारिका ,राजेश,आशीष सूर,शिवदयाल ,प्रदीप, कान्हा ,प्रमोद, विक्की,अमित, सुरेंद्र,उत्तम ,तुषार,समीर, राज,अरुण,तोरण ,पुष्पेंद्र, समीर,गोविंदा आदि युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल