बिलासपुर

नायब तहसीलदार ने ज्वाइनिंग के पहले ही दिन पकड़ी 110 कट्टी अवैध धान,की गई कार्यवाही…

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)– बेलतरा के नव नियुक्त नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चन्द्रवंशी ने अपने आमद के पहले ही दिन तहसीलदार शशिभूषण सोनी के मार्गदर्शन में बेलतरा धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ख़रीदी केंद्र परिसर में धान की कुछ कट्टी संदिग्ध अवस्था मे नज़र आई तो नायब तहसीलदार ने केंद्र प्रभारी से इसके विषय मे जवाब तलब किया।

पता चला कि 110 कट्टी धान अवैध रूप से बेचने के लिए किसी के द्वारा रखा गया है। नायब तहसीलदार ने धान की जप्ती बनाते हुए उस पर कार्यवाही की। इसके बाद समिति द्वारा ख़रीदी किए गए धान का तौल करके देखा गया,नमी मापक यंत्र से नमी चेक किया गया,स्टॉक में रखे धान को गिनती कराई गई साथ ही समिति द्वारा संधारित किए जा रहे पंजियों का अवलोकन भी किया गया। नायब तहसीलदार के इस आकस्मिक निरीक्षण के दौरान की गई कार्यवाही से हलकों में हड़कम्प मचा हुआ है।

शराबी मुक़्क़दम को हटाने दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार चंद्रवंशी को धान ख़रीदी केंद्र में मुक़्क़दम हरणायराय उईके शराब के नशे में मिला जिसे नायब तहसीलदार ने तत्काल हटाने समिति प्रबंधक को निर्देशित किया वही समिति प्रबंधक शैलेंद्र कौशिक को फटकार लगाते हुए किसी भी प्रकार के अनियमितता एवं लापरवाही बरतने पर कार्यवाही चेतावनी दी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...