शिक्षा

छात्राओं के ड्रॉपआउट रेट रोकने डॉ रमन सिंह की सरकार ने सरस्वती सायकल योजना की शुरुआत की थी – नूरी कौशिल

बिलासपुर। ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने हाई स्कूल झलमला में कक्षा 9 वीं की 15 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल का वितरण किया सायकल पाने के बाद छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
                           कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित स्कूल के विद्यार्थी और पालकों को सम्बोधित करते हुए नूरी दिलेंद्र कौशिल ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के बाद छात्राओ में बढ़ते ड्रॉपआउट रेट को रोकने के लिए डॉ रमन सिंह की सरकार ने सरस्वती सायकल योजना की शुरुआत की थी। जिसका सार्थक परिणाम देखने को मिला और छात्राएँ बड़ी संख्या में स्कूल जाने प्रोत्साहित हुई यही कारण है कि छात्राओ का ड्राप आउट रेट कम हुआ । उन्होंने आगे कहा कि अगर छात्राएँ शिक्षित होती है तो भविष्य में दो परिवार को शिक्षित करती है जिससे समाज का विकसित होता है उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ कर अपना भविष्य तय करते हुए देश की सेवा करने का आवाहन किया ।

सायकल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलेंद्र कौशिल ने पढ़ाई में बढ़ते प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थियों ख़ुद को कैसे वर्तमान परिस्थिति से अपडेट रखे व आने वाली नई चुनौती और विकास से ख़ुद को कैसे जोड़े इस पर उद्बोधन देते हुए बताया की आज का स्टूडेंट अपने आस पास घटित होने वाली घटनाओं से प्रभावित होता है आज के समय में ख़ुद को चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रखना होगा तब कही जाकर सफलता की । इस अवसर पर ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच मिथलेश सूर्यवंशी, शाला विकास समिति अध्यक्ष बेहोरिक राम यादव,शाला विकास समिति सदस्य समद खान, रामस्नेही साहू, रामावतार साहू,प्राचार्य एन आर हरनगांवकर,कार्यक्रम का संचालन एमएल खरे ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...