बिलासपुर

गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति…कहा धर्म परिवर्तन चिंता का विषय..हम सबको मिलकर रोकना होगा…

बिलासपुर। गुरु पर्व के अवसर पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (कौड़िया) में आयोजित संत बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती कार्यक्रम ज़िला पंचायत बिलासपुर के सभापति राहुल सोनवानी, सीपत प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष इंजी. कमल गुप्ता, सरपंच बलराम जगत, युवा नेता संजय यादव के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल सोनवानी ने समाज में हो रहे धर्म परिवर्तन पर चिंता जताया और समाज को बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश देते हुए कहा कि आज बड़ी तेजी से धर्म परिवर्तन हो रहा है यह समाज के लिए बहुत ही ज्यादा घातक है। अपने धर्म को छोड़ कर जाने से घर परिवार समाज सबसे रिश्ता टूट जाता है। धर्म परिवर्तन को रोकने हम सबको जागरूकता दिखानी होगी तब कही जाकर इस पर काबू पाया जा सकता है। जिला पंचायत सभापति ने आगे कहा कि बाबा जी के बताए संदेशों को जन-जन तक पहुचाकर भटके हुए लोगों को सत्य के रास्ते पर लाना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पत्रकार इंजी कमल गुप्ता ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के दिये हुए मानवता के संदेश का आज के इस दौर में सबसे ज़्यादा जरूरत है। मानवता का धर्म निभाना भयावह

यह मानवता ही तो है कि भयावह कोरोनाकाल में भी अपनी जान की परवाह ना करते हुए दूसरे को आक्सीजन,खून से लेकर भोजन तक के ज़रूरत को पूरा किया। इसलिए हमे चाहिए कि हम सबसे पहले इंसानियत के धर्म को निभाएं।

विशिष्ट अतिथि संजय यादव एवं सरपंच बलराम जगत ने कहा बाबा जी के आदर्शों पर चलकर ही समाज की कुरूतियो को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन उत्तरा जोशी ने किया।

इस अवसर पर कौड़िया से दिलीप खांडेकर,समिति के अध्यक्ष चंद्रभान सिंग जांगड़े,रामायण आदिले,मनोहर लाल, रविशंकर,सगुन प्रसाद,जेड सूखसागर,वीरेंद्र जांगड़े,कांता बंजारे,सुमित बंजारे, मोनू,सुशील,अश्वनी,कन्हैया,घनश्याम,मनोहर,करण सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...