राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह दो दिवसीय यात्रा पर आज सीपत पहुंचेंगे कार्यकर्ताओ ने झोंकी ताकत

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दो दिवसीय प्रवास पर आज बुधवार को दोपहर सीपत पहुच रहे है। डॉ रमन सिंह दोपहर ढाई बजे मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सोंठी के पिपरानार स्थित मिनी स्टेडियम में आम सभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जांजी बस स्टैंड से बाइक रैली के माध्यम से सीपत,गुड़ी,हिंडाडीह, खांडा,धनिया,लुतरा,खम्हरिया होते हुए सोंठी पहुंचेंगे।

हितग्राहियों के घर जाकर केंद्र की योजनाओं का लेंगे जायजा

आम सभा के बाद डॉ रमन सिंह सोंठी कुंदरूनार में हितग्राहियों के घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जायजा लेंगे इसके बाद विधानसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लेंगे। डॉ रमन सिंह ग्राम कुंदरूनार के रामफल धीवर के घर मे रात्रि का भोजन के बाद एनटीपीसी सीपत के जाह्नवी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे।

अनुसांगिक संगठन,चुने गए पार्टी के जनप्रतिनिधि और संगठन की बैठक लेंगे

दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से सीपत मंगल भवन में डॉ रमन सिंह अलग-अलग सभी अनुसांगिक संगठन,पार्टी के चुनाव जीतकर आये जनप्रतिनिधियों के अलावा मस्तूरी विधानसभा के सभी पांचों मंडल के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे इसके बाद लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में भोजन के पश्चात बेलतरा विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे।

नई ऊर्जा की चाह में कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

प्रदेश की सत्ता गंवाने के बाद ऊर्जा की तलाश कर रहे मस्तूरी विधानसभा के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे से नई ऊर्जा की तलाश कर रहे हैं। चार के एक लंबे अंतराल के बाद भाजपा का कोई बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है सीपत भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने डॉ रमन सिंह के दौरे को सफल बनाने में दिन रात एक कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...