राजनीति

. . . . आखिर क्यों मंच में ही भीड़ गए भाजपा और कांग्रेस के नेता, लोगो की समस्या सुलझाने पहुचे अधिकारी नेताओ के विवाद सुलझाते दिखे..

बिलासपुर रियाज़ अशरफी – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव अभी एक साल दूर है। लेकिन राजनीतिक दलों के बीच कुछ ऐसे मामले सामने आ ही जाते हैं जिससे लोगों को अहसास होने लगता है कि भविष्य की तैयारियां को लेकर सब कुछ किया जा रहा है। खासकर जब नेताओं के बीच तू-तू मै-मैं का नजारा पब्लिक के बीच सामने आए तो पता चल ही जाता है कि हो ना हो चुनाव नजदीक है।
ऐसा ही मामला सीपत में खण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण समिति के आयोजन मे देखने को मिला। जब भाजपा और कांग्रेस के नेता मंच पर ही एक दूसरे से भीड़ गए। इस नजारे को देखने के बाद लोगों को पता चल ही गया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। राजनीतिक दलों के बीच वर्चस्व को लेकर घमासान मचना शुरू हो गया है।

          जानकारी देते चलें कि सीपत स्थित आमजनों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए एसडीएम महेश शर्मा के निर्देश पर मस्तूरी विकासखंड में पांच चरणों पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे चरण का शिविर सोमवार को सुबह 11 बजे सीपत के मंगल भवन में आयोजित किया गया। शिविर में एसडीएम महेश शर्मा, छ.ग.मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,सीपत तहसीलदार माया अंचल,नायब तहसीलदार राहुल कौशिक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल,जनपद पंचायत सभापति नूर मोहम्मद,जयरामनगर कृषि उपज मंडी के सदस्य प्रमोद जायसवाल,जनपद सदस्य प्रतिनिधि और सीपत भाजपा मंडल के महामंत्री अभिलेश यादव उपस्थित रहे। 

                            सभी लोगो ने एक साथ हितग्राहियों को जाति, निवास,आमदनी प्रमाण पत्र वितरण किया। शिविर का फीडबैक लिया। इसके कुछ देर बाद एसडीएम समेत सभी जनप्रतिनिधि थोड़ी देर बाद एक-एक कर शिविर से उठकर चले गए। लेकिन तहसीलदार और नायब तहसीलदार शिविर में ही बैठे रहे। फिर कांग्रेस नेता दुर्गा तिवारी,विजय गुप्ता,उमेश चंद्राकर,बुटन पाटनवार,राजू सूर्यवंशी और विनोद यादव मंच पर आकर बैठ गए। कार्यक्रम को उमेश चंद्राकर ने सम्बोधित किया। 

        इसके बाद सीपत ब्लाक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष दुर्गा तिवारी ने उपस्थित लोगों को  संबोधित किया। अपने सम्बोधन के बीच मे उन्होंने यह कहा कि “भाजपा की सरकार ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में कुछ नही किया और अब हमारी सरकार है तो भाजपा के लोग आकर लोगो को भड़काते है”।  दुर्गा तिवारी के इन शब्दों को सुनकर जाने के लिए बाहर खड़े भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल,अभिलेश यादव और मन्नू सिंह ठाकुर मंच के पास आ गए।

              भाजपा नेताओं ने कहा कि यह सरकारी मंच है । यहां आप अपनी सरकार का गुड़गान करें। लेकिन भाजपा-कांग्रेस को बीच मे ना लाये। फिर क्या था दोनों ओर से तू-तू मैं-मैं शुरू हो गयी। तकरार इतना बढ़ गया कि देख लेने और दिखा देने की बात शुरू हो गयी।

             मामले को नायब तहसीलदार राहुल कौशिक ने संभालने का प्रयास किया। फिर भी दोनों पार्टी के नेता नही माने अंत मे तहसीलदार माया अंचल ने दोनो दलों के नेताओ को कहा कि आप सभी लोग मंच से बाहर जाए। यह सरकारी कार्यक्रम है। यहां बहस ना करे। माया अंचल ने इस दौरान दोनो पक्षों को हाथ जोड़कर निवेदन किया।  तब कही जाकर मामला शांत हुआ। बहरहाल अप्त्याशित घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...