Uncategorized

फुटबाल चैंपियनशिप : नारायणपुर टीम ने की आखिरी 5 मिनट में रोमांचित, सरगुजा के खिलाफ गोल कर 1-0 से खिताब किया अपने नाम..

बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएशन के सहयोग से राज्य स्तरीय अंतर जिला फुटबाल चैंपियनशिप व कोचिंग कैंप का आयोजन 7 से 13 दिसम्बर तक राज्य स्तरीय अंतर जिला फुटबाल चैंपियनशिप सीनियर मेन्स का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरगुजा, रायपुर, कोरबा, बस्तर, सुरजपुर, बिलासपुर, दुर्ग, दंतेवाड़ा, राजनांदगाँव, नारायणपुर तथा रायगढ़ जिले की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुक़ाबला मंगलवार को नारायणपुर एवं सरगुजा जिले की टीम के बीच खेला गया।

खिताबी मुकाबले के पहले परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति, कार्यकारी निदेशक, सीपत, रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एस वी डी रविकुमार, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), डॉ. अजय सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएशन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबाल में किक लगाकर फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को रोमांचक बनाये रखा। मैच के आखिरी 5 मिनट में नारायणपुर की टीम ने गोल कर 1-0 से खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक घनश्याम प्रजापति विजेता नारायणपुर एवं उप विजेता सरगुजा को ट्राफी प्रदान किया। उन्होंने अपने संबोधन में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना देते हुए उनके खेलभावना की प्रशंसा की। और इस चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ियों को भी बधाई दी।

तीस चयनित खिलाड़ी तीन सप्ताह तक कोचिंग कैम्प में प्रक्षिक्षण प्राप्त करेंगे

चैंपियनशिप के बाद कुल तीस चयनित खिलाड़ियों को सीपत स्टेशन में तीन सप्ताह तक शिविर में रहकर कोचिंग प्रदान किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण देने के उपरांत अंतिम रूप से 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो कोल्हापुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में 07 से 15 जनवरी 2023 तक छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। यह टीम अपना मैच दमन व दीव, बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा तथा मध्यप्रदेश के साथ खेलेगी। एनटीपीसी सीपत के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत छत्तीसगढ़ फुटबाल एशोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कैंप से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में सहायक रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल