Uncategorized

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : झलमला के युवा संभाग स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपनी कला का जौहर…

बिलासपुर – छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का संभाग स्तरीय पुरुष वर्ग के रस्साकसी प्रतियोगिता 14 दिसम्बर को न्यायधानी के बीआर यादव स्टेडियम में आयोजित होना है। प्रतियोगिता में जो टीम बिलासपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेगी वह टीम मस्तूरी ब्लाक के ग्राम पंचायत झलमला के पुरुष वर्ग की टीम है। झलमला के युवा खिलाड़ियों ने रस्साकसी प्रतियोगिता में जिला स्तरीय मुकाबले में मस्तूरी ब्लाक का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तरीय फाइनल मुकाबले में बिलासपुर नगर निगम की टीम को 2-0 से हराकर मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज हासिल की थी और संभाग स्तरीय खेल के लिए क्वालीफाई किया था।

8 मैच खेलकर बनी थी जिला विजेता टीम

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजन में झलमला ने पहले पंचायत स्तर पर मैच खेला फिर जोन स्तर पर 2 मैच,ब्लाक स्तर पर 2 मैच खेलकर जिला स्तरीय के लिए क्वालीफाई किया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मस्तूरी ब्लाक की टीम ने कोटा ब्लाक को हराया फिर सेमीफाइनल में तखतपुर और फाइनल में नगर निगम को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। बता दे कि झलमला की यह टीम रस्साकसी प्रतियोगिता में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अपने सभी मैच और पॉइंट जीतकर क्लिनस्विप किया है।

बिलासपुर का पहला मुक़ाबला जीपीएम से

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग के सभी 8 जिलों की टीम हिस्सा लेंगी। बिलासपुर जिला का पहला मुकाबला जीपीएम से होगा। इनमें से जितने वाली टीम को रायगढ़ और मुंगेली के बीच हुए प्रतियोगिता के विजेता जिला की टीम के साथ सेमीफाइनल खेलना होगा। इस पुल के विजेता टीम का फाइनल मुकाबला दूसरे पुल के जांजगीर,सारंगढ़ शक्ति व कोरबा जिला के सेमीफाइनल विजेता टीम के साथ मुकाबला होगा।

झलमला के ये युवा जो खेलेंगे संभागस्तरीय खेल

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में संभाग स्तर तक पहुचने वाली मस्तूरी ब्लाक के ग्राम पंचायत झलमला के खिलाड़ी जिन्होंने अपने खेल के दम पर गांव का नाम रौशन किया है।
टीम के खिलाड़ी इस प्रकार है खिलाड़ी वारिस अख्तर, औसाफ खान(टीपू सुल्तान), इरफान अली,शेख आशिक, शेख अज़ीज़,इब्राहिम खान (शेरा),अमन यादव(गोलू),मोहम्मद नदीम,शाहनवाज अली,रितेश सिदार,बबला एवं संतोष यादव शामिल है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...