छत्तीसगढ़

भारतीय संस्कृति वेदों,पुराणों,ग्रंथों में बताए प्रेरणा प्रसंगों का प्रसार नहीं किया गया, तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम हमारी भावी पीढ़ी को भुगतने पड़ेंगे – श्री चिन्मयानंद बापू जी..

बिलासपुर – मस्तूरी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री रामनारायण राठौर परिवार की ओर से मोपका में आयोजित श्री राम कथा में कथा वाचक राष्ट्रिय संत श्री चिन्मयानंद बापू जी ने अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराते हुए शानिवार को प्रभु श्रीराम के भक्त गोस्वामी तुलसीदास की रचनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम की लीलाओं का जो वर्णन तुलसीदास जी ने किया है उससे हमें प्रभु श्री राम की तरह मर्यादित होकर अपने जीवन के उत्तरदायित्व को निभाना चाहिए।

पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रचलन से भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर प्रहार हो रहा है

श्री चिन्मयानंद बापू ने कहा कि आज पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रचलन के कारण जिस प्रकार से भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर प्रहार हो रहा है, उसी के परिणामस्वरूप आज हमारी युवा पीढ़ी तेजी से भ्रमित हो रही है। ऐसे में यदि भारतीय संस्कृति वेदों,पुराणों,ग्रंथों में बताए प्रेरणा प्रसंगों का प्रसार नहीं किया गया,तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम हमारी भावी पीढ़ी को भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विद्वान बनना आसान है। सुजान और महान बनना भी आसान है,लेकिन इंसान बनना कठिन है। उन्होंने कहा श्री राम कथा आदर्श पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान राम का चरित्र जहां एक ओर पारिवारिक रिश्तों की अहमियत को दर्शाता है। तो वहीं दूसरी ओर जाति-पाती के भेदभाव को मिटाकर मानव मात्र में सौहार्द की भावना जगाता है।

जिला पंचायत सभापति ने अंकित गौरहा ने श्री चिन्मयानंद बापू से लिया आर्शीवाद

बिलासपुर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने श्री राम कथा श्रवण कर श्री चिन्मयानंद बापू जी से भेंट कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और विकास के लिए उनसे आशीर्वाद मांगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...