साहित्य

सीपत प्रेस क्लब के नवीन भवन का कल लोकार्पण, शहीद विनोद कौशिक के परिजनों सहित 10वीं-12वीं के टॉपर्स होंगे सम्मानित…@

कशिश न्यूज़|सीपत

ग्रामीण पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात के रूप में सीपत में नवीन एवं सुसज्जित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण कल बुधवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सीपत में प्रेस क्लब का नवीन भवन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया होंगे, जबकि अध्यक्षता बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) और एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

वहीं, विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत मस्तूरी की अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत बिलासपुर की सभापति अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर, जनपद मस्तूरी के सभापति मनोज खरे और ग्राम पंचायत सीपत की सरपंच मनीषा योगेश वंशकार शामिल रहेंगी।

सीपत प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल

इस अवसर पर प्रेस क्लब सीपत द्वारा शहीद विनोद कौशिक के माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सीपत तहसील क्षेत्र के कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स छात्रों का भी सम्मान किया जाएगा। आयोजन को लेकर पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...