साहित्य

सीपत प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्र के 5 विभूतियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया…@

(बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई)

(रियाज़ अशरफी): सीपत प्रेस क्लब का चौथा शपथ ग्रहण एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को एनटीपीसी के सांस्कृतिक क्लब में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब सचिव दिलीप यादव ने किया वही विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब सह-सचिव दिलीप जगवानी, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक एवं जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सुनील भोई रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ववलन के साथ किया गया। स्कूली छात्राओं ने गणेश वंदना एवं करमा गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कवि शरद यादव को सम्मानित करते हुए

मुख्यअतिथि इरशाद अली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता और साहित्य एक सिक्के के दो पहलू है, सीपत प्रेस क्लब में पदाधिकारियों के मनोनयन की अच्छी परंपरा है इसे आप सब हमेशा बरकरार रखने की कोशिश करिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में पत्रकारिता करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। गोष्ठी, साहित्य सहित अन्य आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़े रखना चाहिए, सीपत प्रेस क्लब अपने रचनात्मक कार्य से जिले ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग साख स्थापित किया है। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन को भी आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विशिष्ट अतिथि जनपद सभापति श्रीमती मेघा सुनील भोई ने कहा कि पत्रकार देश के आधार स्तंभ व समाज के आईना होते है। इससे पूर्व सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने स्वागत उद्बोधन में अथितियों से ग्रामीण पत्रकारों के लिए भी अधिमान्यता प्रदान करने में शासन से पहल करने की मांग की। अतिथियों ने सीपत प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पद की गरिमा की बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन सीपत प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष रियाज अशरफी ने और आभार प्रेस क्लब संरक्षक हिमांशु गुप्ता ने किया।
इस दौरान प्रेस क्लब संरक्षक हरीश गुप्ता उपाध्यक्ष कासिम अंसारी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र पांडेय, सचिव देवेश शर्मा, सह-सचिव सतीश यादव के अलावा एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 विभूतियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्रो में अपने उत्कृष्ट और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से सीपत क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले 5 विभूतियों को सीपत प्रेस क्लब की ओर से अतिथियों ने सम्मानित किया, जिसमे चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से सेवा देने वाले डॉ. सनत मिश्रा, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में कवि शरद यादव, सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले में हिंडाडीह सरपंच जितेंद्र लास्कर, आदिवासी बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक सलामुद्दीन एवं गौ सेवा के क्षेत्र में फत्तेलाल रजवाड़े को अतिथियों ने साल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की सेवा करने वाले बिलासपुर,सीपत,मस्तूरी,बेलतरा एवं रतनपुर क्षेत्र के पत्रकारों को भी मंच के माध्यम से सम्मान किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...