शिक्षा

सरस्वती शिशु मंदिर राजकिशोर नगर का शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों ने जाना भारत की सांस्कृतिक विरासत का महत्व…@

कशिश न्यूज|बिलासपुर

सरस्वती शिशु मंदिर राजकिशोर नगर के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत ओडिशा के प्रमुख तीर्थ एवं ऐतिहासिक स्थल पुरी, भुवनेश्वर एवं कोणार्क का भ्रमण किया । चार दिवसीय इस शैक्षिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने पुरी में भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए तथा कोणार्क सूर्य मंदिर, नंदनकानन जैविक उद्यान सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया।

भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को निकट से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ। यात्रा के दौरान बच्चों में उत्साह, अनुशासन एवं जिज्ञासा का विशेष रूप से देखने को मिला।

विद्यालय के प्राचार्य भूपेन्द्र गौराहा ने शैक्षिक भ्रमण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। ऐसे भ्रमण से बच्चों में हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है, साथ ही उनमें आपसी सहयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने इस शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।
शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य के निर्देशन में यह भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता रमाकांत मिश्रा, कुलदीप यादव तथा विद्यार्थियों रमा दुबे, स्वाति साहू, अक्षत साहू, जानू यादव, ऋषभ ठाकुर एवं रिया पाठक का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...