शिक्षा

भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल ने इस गांव में कॉलेज खोलने के लिए मुख्यमंत्री साय से की मांग…@

(आदिवासी महासभा का मुख्यालय है यह गांव 7 जिला है शामिल)

@ रियाज़ अशरफी

सीपत: भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव से रायपुर स्थित उनके निवास में मुलाकात कर सीपत क्षेत्र के वनांचल ग्राम जेवरा में शासकीय महाविद्यालय खोलने के लिए मांग पत्र सौंपा। दिलेन्द्र कौशिल ने बताया की ग्राम जेवरा बिलासपुर जिले का अंतिम ग्राम है उसके आसपास का क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है तथा अत्यंत पिछड़ा हुआ क्षेत्र है वहां के ज्यादातर बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित है। जेवरा से सीपत, जांजगीर जिले का बलौदा एवं कोरबा जिले का हरदीबाजार में महाविद्यालय है लेकिन यहां की दूरी जेवरा से लगभग 25 से 30 किमी है। संसाधन की कमी की वजह से क्षेत्र के बच्चे स्कूल शिक्षा तक ही सीमित रह जाते है। महाविद्यालय नही होने से प्रतिभावान विद्यार्थीयो की प्रतिभा दबकर रह जा रही है। दिलेन्द्र ने सीएम से वनांचल में महाविद्याल खोलने की मांग की है। ताकि नए सत्र में क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जेवरा सरपंच मूलचंद पटेल, उप सरपंच सुरितराम मेरावी, सुखदेव उरकेरा, इतवार सिंह नेताम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

गोंडवाना महासभा का मुख्यालय है जेवरा

ग्राम जेवरा गोंडवाना महासभा मुख्य केंद्र है जिसमे अविभाजित बिलासपुर जिला के सभी आदिवासी गांव शामिल है। क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या बहुताय है। जेवरा में शासकीय महाविद्यालय के खुल जाने से आदिवासी, पिछड़ी जनजाति समाज के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल