शिक्षा

बेलतरा विधायक सुशांत ने किया नयनतारा शर्मा कॉलेज में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ…@

छात्र-छात्राओं को दी तकनीकी शिक्षा अपनाने की प्रेरणा, NSS में उत्कृष्ट छात्रों का हुआ सम्मान

कशिश न्यूज़| बिलासपुर


बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने सोमवार को पंधी स्थित नयनतारा शर्मा कॉलेज में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

कम्प्यूटर लैब का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक सुशांत शुक्ला

मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक सुशांत शुक्ला ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने और तकनीकी शिक्षा की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान से रोजगार के अधिक अवसर मिलते हैं। विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और संस्थान का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की परीक्षा में सफल छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कॉलेज के को-फाउंडर अविनाश धर दीवान ने युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विधायक सुशांत शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा कि कम समय में उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ में श्रेष्ठ विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता प्रणव समदरिया, सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद जय वाधवानी, विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा, राधेश्याम मिश्रा, चेतन धर दीवान, श्रीधर दीवान, कॉलेज की ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. नमिता द्विवेदी,समाज सेवी भूपेंद्र गौरहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आखिर में कॉलेज के डायरेक्टर इंजीनियर प्रांजल धर शर्मा ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार जताया । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी बलराम जोशी ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...