शिक्षा

शहीद विनोद की स्मृति में 3 हजार मेधावी छात्रों का 12 अगस्त को होगा सम्मानसीएम, डिप्टी सीएम सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सीपत के वीर सपूत शहीद विनोद सिंह कौशिक की स्मृति में एक बार फिर से जिले के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष यह आयोजन 12 अगस्त मंगलवार को सुबह 11 बजे बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, कोनी स्थित रजत जयंती सभागार में किया जाएगा।

इस भव्य समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं के लगभग उन 3 हजार छात्रों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह आयोजन शहीद विनोद सिंह कौशिक स्मृति न्यास, बिलासपुर द्वारा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैं। अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, एनटीपीसी परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय, एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहान एव पूर्व जिला पंचायत सदस्य नूरी कौशिल उपस्थित रहेंगे। समारोह में शहीद विनोद सिंह कौशिक की पत्नी जयश्री कौशिक और पिता उमाशंकर कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

शहीद विनोद सिंह कौशिक स्मृति न्यास के अध्यक्ष दिलेंद्र कौशिक ने बताया कि यह आयोजन युवाओं को प्रेरणा देने और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...