शिक्षा

वीरानी पब्लिक हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव सम्पन्न… विधायक शैलेष पांडेय ने कहा…मां बाप बच्चों का रोल मॉडल होता है

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) । वीरानी पब्लिक हाई स्कूल सीपत में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की निजी तौर पर एक संस्था को स्थापित करना बड़ी कठिनाई और चुनौतीपूर्ण कार्य है,लेकिन वीरानी पब्लिक हाई स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी से अपने काम को अंजाम दे रहा है।
शहर विधायक ने कहा की युग परिवर्तन होने के साथ वर्तमान में बच्चों के लिए एक बड़ी चुनौतियां है,बच्चे मोबाइल में गेम खेलकर समय बिता रहे है यही कारण है कि दुनिया के फील्ड से बच्चे दूर होते जा रहे है, पालकों चाहिए कि कुछ घण्टो के लिए उनके हाथों से मोबाइल लें ले और उन्हें खेलने मैदान में भेजें इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा। उन्होंने कहा हमे बच्चो के अंदर समय का प्रबंधन करना सीखाना होगा सभी बच्चों के लिए माता-पिता उनके रोल मॉडल होते है।

कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा की हम 21 वीं सदी में है जहां बच्चों के माँ बाप के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने बच्चों के भविष्य को संवारने को लेकर है, मां बाप को 25 वर्षों का लंबा समय लगता है बच्चों के भविष्य को सवारने में,लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी कोई यह दावा नही कर पा रहा है कि उसका बच्चा उनके अनुरूप बना है। डॉ बांधी ने कहा सिर्फ शिक्षा से ही उनका भविष्य नही बना सकते जब तक बच्चों के अंदर संस्कारो के तड़का की घुट्टी नही पिलायेंगे तब तक हम उनके अच्छा होने का दावा नही कर सकते। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर समय का सदुपयोग करने प्रेरित करे अगर वह बच्चा समय की गम्भीरता को जान लेता है तो समझ जाइये की वह सही रास्ते पर है। मस्तूरी विधायक ने कहा शिक्षा के लिए माता और शिक्षक दोनों बच्चों को उद्देध्य के पूर्ति के लिए डांटना फटकारना चाहिए यह उनके भविष्य को तराशने और संवारने में सहायक सिद्ध होगा।

छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने कहा सभी बच्चों को सालभर से इंतजार रहता है कि कब स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा और भूपेश बघेल का भी 271 आत्मानंद स्कूल अब तक खोली जा चुकी है सीपत में भी जल्द 15 हजार शिक्षक की भर्ती कांग्रेस सरकार ने किया और 12 हजार शिक्षकों भर्ती करना है

छ.ग. केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा वार्षिक उत्सव का मतलब होता है एक दिन का उत्सव जिसमे बच्चे खूब इंज्वाय करते है,उन्होंने स्कूल के संचालक स्व.अमीर अली वीरानी को याद करते हुए कहा कि उनकी असमय मृत्यु सिर्फ हमारे लिए ही नही बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति है उनकी कमी कभी पूरी नही हो पाएगी।

जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने कहा की विद्यार्थियों को चाहिए कि देश के महापुरुषों को आदर्श बनाकर जीवन मे अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें निश्चित ही सफलता उनके कदम चूमेगी।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजीव युवा मितान क्लब के बिलासपुर कोऑर्डिनेटर वरिष्ठ नेता दुबे सिंह कश्यप,भाजपा मंडल महामंत्री रामनाथ तिवारी, अरविंद लहरिया, बिलासपुर पार्षद रामा बघेल,शैलेन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।

इससे पहले स्कुल की प्राचार्या तारागिरी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण विद्यालय परिवार के सलीम वीरानी ने दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से हुआ कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पांडे ने किया। स्कूल के बच्चों ने खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथि और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।अतिथियों ने प्रतिभावन छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानीय किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजू सूर्यवंशी,कल्याण सिंह,इदरीश खान, युवा मितान क्लब ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र लैहर्षण,हीरो सोनवानी,दीपक सिंह,किशोर गुप्ता

प्रेस क्लब के पत्रकारों का किया सम्मान

वार्षिकोत्सव के दौरान विरानी पब्लिक हाई स्कूल परिवार ने सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सचिव रियाज़ अशरफी,उपाध्यक्ष कासिम अंसारी, संरक्षक हिमांशु गुप्ता, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष इंजीनियर कमल गुप्ता,हरीश गुप्ता,आशुतोष गुप्ता,मोहम्मद नजीर हुसैन,प्रांशु क्षत्रिय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...