राजनीति

सचिन पायलट के हस्ताक्षर से छत्तीसगढ़ के 307 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी, सीपत से राजेन्द्र धीवर को लगातार तीसरी बार मिली कमान…@


कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र धीवर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत का अध्यक्ष लगातार तीसरी बार नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के हस्ताक्षर से बुधवार, 14 जनवरी की सुबह प्रदेश के 307 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी की गई, जिसमें सीपत से राजेन्द्र धीवर का नाम शामिल है।

AICC द्वारा जारी सूची में शामिल सीपत से राजेन्द्र धीवर का नाम

काफी लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस सूची का इंतज़ार था, जो अब समाप्त हो गया है। राजेन्द्र धीवर इससे पूर्व वर्ष 2019 एवं 2021 में भी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2026 में उन्हें तीसरी बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने वाले वे वर्तमान में बिलासपुर जिले के एकमात्र कांग्रेस नेता हैं।

राजेन्द्र धीवर कांग्रेस संगठन की गहरी समझ रखने वाले अनुभवी और जमीनी नेता माने जाते हैं। वे सीपत के तीन बार सरपंच रह चुके हैं तथा भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे धीवर समाज के पिछले 16 वर्षों से जिला अध्यक्ष हैं तथा वर्तमान में धीवर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। साथ ही वे जिला कांग्रेस कमेटी में तीन बार महामंत्री, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव एवं एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।

उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सीपत के नवाडीह चौक स्थित उनके निवास कार्यालय में बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र धीवर के नेतृत्व में वर्ष 2013 से लेकर अब तक हुए विधानसभा एवं लोकसभा के सभी आम चुनावों में सीपत ब्लॉक क्षेत्र से कांग्रेस ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर तीसरी बार जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। नए जोश और आत्मविश्वास के साथ पार्टी के सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित करूंगा।


Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...