राजनीति

मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल

कशिश न्यूज | बिलासपुर

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर देश में एक नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है। छत्तीसगढ़ में ‘महतारी वंदन’ योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए (12,000 ₹ सालाना) दिए जा रहे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में आगामी 2026 विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के जरिए ₹3000 प्रति माह (₹36,000 सालाना) देने का वादा किया है।

इसी अंतर को लेकर कांग्रेस नेता ने तीखा सवाल उठाया है। उनका कहना है कि अगर मातृशक्ति का सम्मान वास्तविक है, तो यह हर राज्य में समान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ₹1000 और पश्चिम बंगाल की महिलाओं को ₹3000 देना स्पष्ट रूप से चुनावी सोच को दर्शाता है।

गौरहा ने भावनात्मक अंदाज में कहा, दर्द की कोई सरहद नहीं होती, ममता की कोई जात नहीं होती, फिर सम्मान की राशि में इतना बड़ा अंतर क्यों..? क्या छत्तीसगढ़ की माताओं का सम्मान कम है..?

उन्होंने इस मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री से भी स्पष्ट जवाब की मांग की है। उनके मुताबिक यह केवल आर्थिक सहायता का विषय नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान और समान अधिकार का सवाल है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग योजनाओं और घोषणाओं के चलते यह मुद्दा आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक विमर्श बन सकता है, खासकर तब जब चुनावी माहौल में इस तरह की घोषणाएं सामने आ रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...