राजनीति

विधायक डॉ. बांधी ने कांग्रेस के बाद बसपा खेमें में लगाई सेंध, झलमला में अनुसूचित जाति वर्ग के 20 बसपाई भाजपा में शामिल…@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| छत्तीसगढ़ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी की सक्रियता ने अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की नींद उड़ाकर रख दी है। विपक्ष में विधायक होने के बावजूद विपरीत परिस्थिति में भी मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखने वाले डॉ. बांधी की कार्यशैली से प्रभावित होकर एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी से जुड़े 20 लोगो ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी

जानकारी देते चलें कि मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत झलमला में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी के 20 लोगो ने पार्टी का दामन छोंड़कर भाजपा में शामिल हो गए है,सभी लोग अनुसूचित जाति वर्ग के है, क्षेत्रीय विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने उनका फूल-माला से स्वागत किया और भाजपा प्रवेश कराया। मालूम हो कि इससे पहले ग्राम हिंडाडीह, बिनौरीडीह, किसान परसदा, चकरबेढ़ा, खपरी सहित दर्जन भर गांव के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो ने बड़ी संख्या में डॉ. बांधी के समक्ष भाजपा प्रवेश किया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे है उससे साफ जाहिर होता है कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने, उनके विकास के बारे मे सोंचने और उनकी चिंता करने वाली अगर कोई राजनीतिक दल है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा जिस विश्वास के साथ आप लोग सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे है, आने वाले समय मे योजना-रचना बनाकर समाज को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं और उन्हें आगे बढ़ाने का काम करें।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी कौशिल, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल, सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री रामनाथ तिवारी, ग्राम पंचायत सरपंच मिथिलेश सूर्यवंशी, उप-सरपंच पुरुषोत्तम साहू, दादूराम साहू , अनिल कुमार साहू, सहमद खान, बलराम पाटनवार, मदन पाटनवार, श्रीमती नागेश्वरी साहू , पुष्पेंद्र दास महंत, शिव साहू , रमनगिरी गोस्वामी, एमनलाल साहू, देव कुमार साहू, राजेश साहू , कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, अर्जुन सूर्यवंशी, भरत लाल सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...