राजनीति

किसान कांग्रेस की बैठक में दिखी गुटबाजी की झलक….? विजय केशरवानी ने कहा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश लेकर हर बूथ में जाएंगे

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) – छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव होने में गिनती के महीने बचे हुए है एमएलए टिकट के दावेदारों की सक्रियता क्षेत्र में बढ़ गई है.. नेता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओ से मिलकर गांवों में दौरा भी प्रारंभ कर दिए है अब नेताओ की सक्रियता धीरे-धीरे गुटों में तब्दील होते दिखाई दे रही है। इसका ताजा उदाहरण रविवार को जोन मुख्यालय खम्हरिया के गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित सीपत ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक में देखने को मिला। बैठक में ब्लॉक प्रभारी सहित कुछ संगठनों के कई जिम्मेदार नेता नदारत दिखे। हालांकि वहां उपस्थित संगठन के नेताओ ने किसान कांग्रेस की बैठक होने की बात कहकर मामले का बचाव करते दिखे….

विजय केशरवानी,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण

बैठक के मुख्य वक्ता जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर पूरे प्रदेश हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी यह यात्रा बिलासपुर जिला में भी 26 जनवरी से संगठन और पार्टी से चुने गए जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए 19 जनवरी को जिला के प्रभारी अरुण यादव बिलासपुर में बैठक लेंगे। यात्रा को लेकर पहले सभी ब्लॉक अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी जाएगी इसके बाद प्रत्येक जोन में एक प्रभारी नियुक्त करनी है और जोन प्रभारी अपने बूथों में प्रभारी की नियुक्ति करेगा। विजय केशरवानी ने कहा कि हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधि और नेताओं के मेहनत का मूल्यांकन संगठन में बैठे लोग करेंगे। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को गांव गांव किसानों तक पहुचना है। उन्होंने कहा कि मस्तूरी विधानसभा में भी मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम होनी है और यह चुनावी वर्ष है सभी लोग मिलकर विधानसभा के विकास के लिए मांग करें आप लोगो की मांग को मुख्यमंत्री जी जरूर पूरा करेंगे।

छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एवं सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने ब्लॉक किसान कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और सदस्यों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी हित मे कार्य करने के लिए कहा। राजेन्द्र धीवर ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री गांव गरीब और किसानों के लिए काम करते है तभी तो उनकी ज्यादातर योजना किसान और गरीबो के लिए होती है उन्होंने कहा कि जिला में सबसे ज्यादा सीपत के 1055 भूमिहीन परिवार को योजना का लाभ मिला लाभ मिल रहा है आप सभी लोग भी योजना का लाभ अपने आसपास के जरूरतमंदों को दिलाये।

जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी बैठक को संबोधित करते हुए कहा देश को बचाने राहुल गांधी कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो अभियान के तहत पैदल यात्रा कर रहे है। आज किसी को यह बताने की जरूरत नही है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कितने बड़े किसान हितेषी हैं उनकी हर एक योजना किसानों के समृद्धि और खुशहाली के लिए है।

इससे पहले प्रमोद कुमार जायसवाल ने कहा की सीपत क्षेत्र के किसानों का 80 प्रतिशत समस्याओं का निदान स्थानीय नेताओं के सहयोग से हो चुका है बची समस्याओं का हल किया जाना है। वर्तमान में ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के नवगठित कार्यकारिणी में 91 लोगो को शामिल किया गया है जिनमे से कुछ लोग आज की बैठक में नही पहुच पाए है लेकिन कांग्रेस के हाथ जोड़ो अभियान में हमारे संगठन के कार्यकर्ता साथ मिलकर गांव का भ्रमण करेंगे।

प्रमोद कुमार जायसवाल,अध्यक्ष ब्लाक किसान कांग्रेस कमेटी सीपत

बैठक को छ.ग.केश शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव श्रीमती किरण तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पप्पू साहू,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर,युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुनील पटेल ने भी संबोधित करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया और उन को घर घर तक पहुचकर क्रियान्वित करने अपील किया। बैठक का संचालन जोन अध्यक्ष अहमद मोमिन,धनश्याम नेताम व रामेश्वर साहू ने किया।

इस अवसर पर जिला सहकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुबेसिंह कश्यप,मनोज खरे,ईश्वर पाटनवार,विश्राम सिंह मरावी,सरपंच गुलाब बाई कंवर,मोहनलाल पाटनवार,इशहाक खान,रामेश्वर साहू,इदरीश खान,मस्तूरी किसान कांग्रेस अध्यक्ष विनोद सिंह ठाकुर,फ़ैज़ अली,जानू टंडन,बुटन पाटनवार,दिलीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...