राजनीति

डॉ. सलीम राज ने किया लुतरा शरीफ उर्स पाक का इश्तेहार विमोचन, 11 अक्टूबर को कव्वाली में होंगे शामिल…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह की दरगाह लुतरा शरीफ में 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले 4 दिवसीय 67वें सालाना उर्स पाक का इश्तेहार गुरुवार को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने विमोचित किया।

वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सलीम राज को दावतनामा देते

राजधानी रायपुर स्थित वक्फ बोर्ड कार्यालय में इश्तेहार जारी करते हुए डॉ. सलीम राज ने कहा कि लुतरा शरीफ की दरगाह कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीवंत मिसाल है। यहां हर धर्म के लोग मुरादे लेकर आते हैं और आस्था है कि बाबा की दरगाह से सबकी मुरादें पूरी होती हैं।

दरगाह इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने वक्फ बोर्ड चेयरमैन व बोर्ड के सभी सदस्यों और पूर्व चेयरमैन सलाम रिज़वी को उर्स पाक में शरीक होने का न्योता दिया। दावत कबूल करते हुए डॉ. सलीम राज ने 11 अक्टूबर को होने वाले कव्वाली प्रोग्राम में शिरकत करने की सहमति दी।

कमेटी की ओर से दरगाह परिसर में जारी निर्माण कार्यों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज, सेक्रेटरी रियाज़ अशरफी, खजांची रौशन खान, मेम्बर फिरोज खान और दरगाह के खादिम मोहम्मद उस्मान खान मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...