राजनीति

भाजपा जिला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी का ऐलान जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने की सूची जारी, देखे किसे मिला स्थान…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की अनुशंसा के बाद भाजपा जिला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने शुक्रवार को कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित सूची में 51 कार्यसमिति सदस्य, 14 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 38 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने बताया कि स्थायी आमंत्रित सदस्यों में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक सुशांत शुक्ला, राजा पांडे, पूर्व सांसद लखन साहू, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश कुमार सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, द्वारिकेश पाण्डे, रामलाल साहू, कांशीराम साहू, डॉ. सुनील जायसवाल एवं द्रोण त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।

इन सभी नियुक्तियों पर जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला महामंत्री द्वय यश मनहर एवं जनक देवांगन ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...