राजनीति

आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस आज दे रही लोकतंत्र की दुहाई-धरमलाल कौशिक

आपातकाल की 50वीं बरसी पर बिल्हा विधायक का कांग्रेस पर प्रहार

कशिश न्यूज | बिलासपुर

बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कांग्रेस आज संविधान और लोकतंत्र की दुहाई दे रही है, उसी कांग्रेस ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या की थी। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री कौशिक ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र, प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका और नागरिक अधिकारों को पैरों तले रौंद डाला था।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि 12 जून 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले ने इंदिरा गांधी को चुनाव में दोषी ठहराया और उन्हें पद के लिए अयोग्य ठहराया गया। इसके बाद अपनी कुर्सी बचाने के लिए 25 जून की रात राष्ट्रपति से आंतरिक आपातकाल की घोषणा करवा दी गई। इसके बाद लोकतंत्र के चारों स्तंभों को कमजोर कर दिया गया। प्रेस की बिजली काट दी गई, विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया और आम नागरिकों के मौलिक अधिकार भी छीन लिए गए।

न्यायपालिका को किया गया अपंग

कौशिक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग करते हुए देश को तानाशाही की ओर धकेल दिया। जस्टिस एच.आर. खन्ना को सीनियर होने के बावजूद मुख्य न्यायाधीश न बनाना इसका प्रमाण है, क्योंकि उन्होंने सरकार के खिलाफ फैसला दिया था।

एक लाख से अधिक नागरिकों को बिना मुकदमे के जेल

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान एक लाख से अधिक नागरिकों को बिना मुकदमा चलाए जेल में डाल दिया गया। इनमें जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह जैसे कई दिग्गज नेता व पत्रकार शामिल थे।

तुर्कमान गेट की गोलीबारी को कैसे भूलें?

धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के ‘गरीबी हटाओ’ नारे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इंदिरा गांधी की नीतियों के चलते दिल्ली के तुर्कमान गेट पर अपने घरों को बचाने की गुहार लगा रहे गरीबों पर गोलियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी को नहीं भूलना चाहिए, जो आज गरीबों के नाम पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

संविधान के साथ खिलवाड़ कर जोड़े गए शब्द

धरमलाल कौशिक ने कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान में 39वें और 42वें संशोधन के जरिए ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवादी’ जैसे शब्द जोड़े गए ताकि कांग्रेस अपने वैचारिक एजेंडे को थोप सके। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से लोकतंत्र की भावना के खिलाफ था।

परिवारवाद और व्यक्ति पूजा की प्रयोगशाला थी कांग्रेस

धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा जैसे नारों ने कांग्रेस की मानसिकता को उजागर किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में एक गैर निर्वाचित व्यक्ति संजय गांधी नीतियां तय कर रहा था।

कांग्रेस आज भी नहीं बदली

धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता आज भी वैसी ही है। वह लोकतंत्र को तभी स्वीकार करती है जब सत्ता उसके हाथ में हो। सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि खराब करना आज कांग्रेस की रणनीति बन चुकी है।

इस अवसर पर जिला भाजपा शहर अध्यक्ष दीपक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, समदरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन