राजनीति

कांग्रेस संगठन का विस्तार: सीपत ब्लॉक को पाँच मंडलों में बाँटा, नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा,देखे सूची

कशिश न्यूज़ | सीपत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इसी कड़ी में सीपत ब्लॉक को पाँच मंडलों में विभाजित करते हुए नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस संगठनात्मक विस्तार को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार सीपत मंडल के लिए उमेश चंद्राकर, खांडा मंडल के लिए प्रमोद जायसवाल, सोंठी मंडल के लिए भागीरथी पोर्ते, पंधी मंडल के लिए वृंदा सूर्यवंशी एवं गतौरा मंडल के लिए रामेश्वर साहू को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि यह सभी नियुक्तियाँ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद की गई हैं। सूची प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गैदु के हस्ताक्षर से आधिकारिक रूप से जारी की गई है।

प्रमोद जायसवाल , उमेश चंद्रकार

सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि संगठनात्मक पुनर्गठन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारी देना और मंडल स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करना है। उन्होंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देंगे।

भागीरथी पोर्ते , वृंदा सूर्यवंशी

वहीं कांग्रेस के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मंडल स्तर पर संगठन के सुदृढ़ होने से पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी और इसका सकारात्मक असर आगामी चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल