राजनीति

कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन सृजन अभियान में दिखा जबरदस्त जोश, कई नेताओं ने पेश की अध्यक्ष की दावेदारी, भाजपा कार्यकर्ता भी हुए शामिल…@

कशिश न्यूज | सीपत

रविवार को सीपत के स्थानीय विश्रामगृह में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर चर्चाएं हुईं। बैठक में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पीसीसी सचिव एवं पर्यवेक्षक विकास सिंह, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला समन्वयक जगदीश कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी सचिव विकास सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए मेहनती कार्यकर्ताओं की भागीदारी को जरूरी बताया।

वहीं, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि मस्तूरी में कांग्रेस विधायक बनने के पीछे सीपत ब्लॉक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत युवाओं, महिलाओं, एसटी-एससी और अल्पसंख्यकों को 50 प्रतिशत भागीदारी दी जाएगी।

विधायक दिलीप लहरिया ने सीपत को कांग्रेस की जीत की नींव बताते हुए कहा कि मस्तूरी विधानसभा की जीत हमेशा सीपत से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र धीवर ने कहा कि सीपत में कांग्रेस की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से काफी सफल रही। युवाओं और नए चेहरों को आगे लाने की रणनीति के साथ कांग्रेस ने एक मजबूत संदेश देने का काम किया है। आने वाले चुनाव में सीपत से कांग्रेस की रणनीति और भी धारदार होती दिख रही है।

बैठक का संचालन केश शिप बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक को आवेदन देकर ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

इस दौरान बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला जब भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। जनपद सदस्य देव सिंह पोर्ते के नेतृत्व में सोंठी के पूर्व सरपंच राजेन्द्र पटेल, पुरुषोत्तम नेताम, भूषण पटेल, पंच रामकुमार कश्यप सहित अन्य ने कांग्रेस की सदस्यता ली। विधायक दिलीप लहरिया व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने उन्हें पार्टी गमछा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान श्रीवास ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, दुबे सिंह कश्यप, वीरेंद्र शर्मा, मनोज खरे, प्रमोद जायसवाल, विजय गुप्ता, दुर्गा तिवारी, अशोक सूर्यवंशी, राजू सूर्यवंशी, उमेश चंद्राकर, मनोहर पात्रे, सुनील पटेल, रामेश्वर साहू, देव सिंह पोर्ते, देवी कुर्रे, दिलीप मननेवार, वीरेंद्र लैहर्षण, दुष्यंत यादव, विंदा सूर्यवंशी, रामजी बिंझवार, धनिदास महंत, धनश्याम नेताम, रामसनेही कमल, नारायण, विनोद यादव, विनोद साहू, महेंद्र कश्यप, मुनीर खान, धन्नजय सिंह ठाकुर, भोज यादव, उमेश कश्यप, दीपक साहू, नंदकुमार साहू, रानू श्रीवास सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए 20 लोगों ने आवेदन किए

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के अध्यक्ष पद के लिए विजय गुप्ता, दुर्गा तिवारी, प्रमोद जायसवाल, वीरेंद्र लैहर्षण, रोशन जायसवाल, उमेश चंद्राकर, अशोक सूर्यवंशी, राजू सूर्यवंशी, नूर मोहम्मद, महेन्द्र कश्यप, भागीरथी पोरते, संतोष भोई, चित्रकांत श्रीवास, विनोद साहू एवं दिलीप मन्नेवार सहित कुल 20 कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक को आवेदन देकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल