राजनीति

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका…नंदकुमार साय ने छोड़ी पार्टी: ट्वीट कर लिखा- मेरे खिलाफ हो रही थी साजिशें, आत्मसम्मान सबसे पहले…?

कशिश न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर उनका दर्द छलका है। उन्होंने लिखा है कि पार्टी में मेरी छवि और गरिमा को लगातार आहत किया जा रहा था। मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे पहले है। इसलिए मेरे पास दूसरा और कोई विकल्प नहीं बचा।

साय का लेटर पैड पर इस्तीफा

सोशल मीडिया पर साय का इस्तीफा भी वायरल हो रहा है। हालांकि इसके कुछ सेकंड बाद ही उन्होंने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिया। इस्तीफे की बात पर साय की तरफ से कोई भी चर्चा मीडिया से नहीं की जा रही है। वे मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। हालांकि ट्विटर पर ट्वीट करते हुए नंदकुमार साय ने पार्टी से इस्तीफे की बात लिखी और अपने अंदाज में संगठन के नेताओं को धन्यवाद दे दिया।

ट्विटर पर शेयर इस्तीफा

मेरे खिलाफ साजिशें-नंद कुमासाय

नंदकुमार का इस्तीफा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साय के लेटर पैड में लिखा है कि मेरे खिलाफ राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की वजह से षड्यंत्र किए गए। छवि धूमिल करने का काम किया गया। इसी से परेशान होकर इस्तीफा दे रहा हूं। वायरल लेटर पर यह भी लिखा गया है कि मुझे संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी इसके लिए धन्यवाद।

भाजपा अध्यक्ष बोले- नाराजगी दूर कर ली जाएगी

साय के इस्तीफ़ा पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा इस्तीफा मिला है। हमेशा से नंदकुमार साय संगठन के प्रमुख पदों पर रहे हैं। अगर किसी प्रकार की नाराजगी होगी तो उनसे चर्चा कर दूर कर ली जाएगी और उनका इस्तीफा वापस हो जाएगा।

साय के इस्तीफे पर भाजपा पर कांग्रेस का तंज

नंदकुमार साय के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है। कांग्रेस की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किया गया है कि एक बार फिर साबित हो गया है कि भाजपा आदिवासी विरोधी है। साय का इस्तीफा इसका सीधा उदाहरण है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...