राजनीति

गजराज दल की धमक से दहशत.. “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा स्थगित…वनांचल क्षेत्र में होना था कांग्रेस का पदयात्रा….

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। हाथियों के 11 सदस्यी दल ने देर रात बिलासपुर रेंज के सोंठी सर्किल में दस्तक दे दी है.गजराजो की धमक से आसपास के ग्रामीणों में दहशत तो है ही. राजनीतिक दल के नेताओ को भी अपना आयोजन स्थगित करना पड़ रहा है।

बताते चले कि इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर कांग्रेस का पूरे देश मे “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा अभियान चल रहा है सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भी यह यात्रा लगातार चल रहा है. यात्रा के 7 वें दिन मंगलवार को वनांचल क्षेत्र के ग्राम जुहली,कारिछापर होते हुए कैमाडीह तक 12 किमी की पदयात्रा होनी थी लेकिन गजराज दल के भय के कारण कांग्रेस ने इस पद यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने बताया कि सीपत क्षेत्र के जंगल मे हाथियों का दल विचरण कर रहा है.मंगलवार को ग्राम जुहली से कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा अभियान के तहत 12 किमी का पदयात्रा कार्यक्रम पूर्व से आयोजित था लेकिन हाथियों का दल इसी क्षेत्र के जंगल मे होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से आगामी दिनों तक के लिए यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। मालूम हो कि वर्तमान में हाथियों का दल सोंठी सर्किल के ग्राम नवापारा के पास बूढ़ानाला में बैठा हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शाम 5 बजे के बाद हाथियों का मूवमेंट देखने को मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...