मस्तूरी

विधायक,एसडीएम,सीईओ ने लगाए झाड़ू, जनप्रतिनिधियों सहित महिला संगठनों ने लिया हिस्सा…@

(एक तारीख,एक घंटा,एक साथ के थीम पर हुआ स्वच्छता के लिए श्रमदान)


(रियाज़ अशरफी): महात्मा गांधी जयंती और स्वच्छता दिवस के पहले 1 अक्टूबर को पूरे देश में स्वच्छता के लिए श्रमदान का अभियान चलाया गया। जिसमें मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जयरामनगर स्थित धार्मिक स्थल मां सती दाई झिरिया मंदिर में स्वच्छता के लिए श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित कर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया और पौधे रोपे गए। जिसमें छ.ग. विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, एसडीएम बजरंग सिंह वर्मा, जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, अधिकारी, सामाजिक संगठन और नागरिकों ने भाग लिया।

मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलते हुए

कार्यक्रम में डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने सभी लोगो को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई, और उन्होंने अपने उद्धबोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी के संदेशों का व्यापक रूप से अगर किसी ने प्रचार-प्रसार किया है तो वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है, जिन्होंने गांधी जी के आदर्शो का पालन करते हुए स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया और उसे अपनाने आम लोगो को प्रेरित भी किया ताकि पूरा भारत वर्ष कचरा मुक्त हो सके। एसडीएम बजंरग सिंह वर्मा ने कहा कि मुझ में बचपन से ही स्वच्छता के प्रति अति जागरूक रही है , अपने कार्यकाल के दौरान जहां भी रहा वहां लोगों को हमेशा स्वच्छता के प्रति जागरूग रहने प्रेरित करते रहा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीयूष तिवारी ने कहा स्वच्छता के प्रति आम लोगो को जागरूक करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है ताकि लोगो को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण में अपना समन्वयय बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो सके।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत मस्तूरी के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिथिलेश देवांगन, जयरामनगर सरपंच श्रीमती गिरिजा देवी अग्रवाल, महिला स्व. सहायता समूह के सदस्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...