मस्तूरी

जनपद सीईओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण,निर्माण कार्य को लेकर दिए आवश्यक निर्देश…..

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) – मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो में तेजी और योजनाओं में कसावट लाने के उद्देश्य से इन दिनों जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लगातार पंचायतों का दौरा कर आकस्मिक निरीक्षण रहे है।

इसी तारतम्य में जनपद पंचायत सीईओ कुमार सिंह सोमवार को तड़के ग्राम पंचायत लिमतरा के आश्रित ग्राम खपरी और जयरामनगर पहुंचे। मनरेगा योजना अंतर्गत सामुदायिक डबरी निर्माण कार्य,सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य और टार नाली में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत मजदूरों से काम की जानकारी ली,सीईओ ने सरपंच, सचिव,रोजगार सहायक और तकनीकी सहायक को पर्याप्त मजदूरी मूलक कार्य की उपलब्धता के संबंध में दिशा देते हुए जून जुलाई तक निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए ।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी

जनपद सीईओ कुमार सिंह ने इसी क्रम में ग्राम पंचायत बेलटुकरी और वेदपरसदा में चल रहे शासन की महात्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी रीपा (रूरल इंडस्ट्रियल पार्क) प्रोजेक्ट के संबंध में स्थल निरीक्षण करते हुए जानकारी ली सरपंच,सचिव, ग्राम वासियों,समाज प्रमुखों, स्व सहायता समूहों की महिलाएं, राजीव युवा मितान,गौठान समितियों के साथ निर्माण स्थल पर ही सामूहिक रूप से बैठक लेते हुए रीपा योजना में चल रहे निर्माण कार्य,मशरूम शेड, फ्लाई ऐश ब्रिक्स,डिटरजेंट पाउडर, दोना पत्तल,बेकरी , बोरी सिलाई के संबंध में सामूहिक रूप से विस्तृत चर्चा करते हुए लोगों को उद्यम लगाने एवं रिपा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...