बिलासपुर

शिवमहापुराण केवल एक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को धर्म, कर्म और मोक्ष के पथ पर अग्रसर करने वाला दिव्य ग्रंथ है – रामानुज सत्यम कृष्ण शुक्ल जी महाराज…@

शिवभक्ति और अध्यात्म का महासंगम, पोड़ी दल्हा में शिवमहापुराण कथा सप्ताह का भव्य शुभारंभ

कशिश न्यूज़ |सीपत

सृजन कला धर्मजागरण एवं आध्यात्मिक संस्था द्वारा आयोजित तथा “वैदिक पथ” के तत्वावधान में श्री शिवमहापुराण कथा एवं प्रवचन सप्ताह का भव्य एवं दिव्य शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम, पोड़ी दल्हा में हुआ। सात दिवसीय यह धार्मिक– आध्यात्मिक आयोजन 1 जनवरी 2026 तक श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म की अलख जगाएगा।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं

इस पावन अवसर पर वृंदावन से पधारे प्रख्यात कथावाचक रामानुज सत्यम कृष्ण शुक्ल जी महाराज ने शिवमहापुराण की अमृतमयी कथाओं से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति, ज्ञान, वैराग्य एवं अध्यात्म के रस से सराबोर किया। कथा का शुभारंभ निर्धारित समयानुसार दोपहर 2:31 बजे किया गया। कथा सप्ताह आयोजन के दौरान 28 दिसंबर 2025 को महाशिव रुद्राभिषेक का विशेष एवं भव्य आयोजन भी संपन्न होगा।

व्यासपीठ से कथा का महात्म्य बताते हुए रामानुज सत्यम कृष्ण शुक्ल जी महाराज ने कहा कि शिवमहापुराण का श्रवण मात्र से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और सद्गति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि शिवमहापुराण केवल एक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को धर्म, कर्म और मोक्ष के पथ पर अग्रसर करने वाला दिव्य ग्रंथ है।

कथा का रसपान कराते रामानुज सत्यम कृष्ण शुक्ल जी महाराज

कथावाचक ने आगे कहा कि जो श्रद्धालु निष्ठा और श्रद्धा से शिवमहापुराण का श्रवण करता है, उसके जीवन के कष्ट स्वतः दूर होते हैं, मन को स्थिरता मिलती है और शिव कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। शिवमहापुराण के श्रवण से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है तथा आत्मिक शुद्धि के साथ जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्यदायी, कल्याणकारी एवं आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...