बिलासपुर

नगपुरा मेला में कल से बेलतरा महोत्सव का भव्य आग़ाज़, लोक-संस्कृति के महाकुंभ में मंत्री-विधायकों की रहेगी मौजूदगी…@

तीन दिन तक छत्तीसगढ़ी लोक कला की धूम, प्रदेश के दिग्गज लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं परम्परागत नगपुरा मेला में शुक्रवार से बेलतरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो रहा है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में आयोजित इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, भक्ति और संगीत की अनुपम झलक देखने को मिलेगी।

छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन, एसईसीएल एवं एनटीपीसी सीपत के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश के डिप्टी सीएम, मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

तीन दिन,तीन रंग, तीन बड़े आयोजन

महोत्सव के प्रथम दिवस 16 जनवरी को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भक्ति एवं जसगीत गायिका अल्का चन्द्राकर अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री राजेश अग्रवाल, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी बतौर अतिथि शामिल होंगे।

द्वितीय दिवस 17 जनवरी दूसरे दिन प्रसिद्ध लोक गायक अनुराग शर्मा एवं देश-प्रदेश में विख्यात गायिका शहनाज अख्तर अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। कार्यक्रम में स्वाथ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन, आईजी संजीव शुक्ला सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।

तृतीय दिवस 18 जनवरी महोत्सव के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता, गायक एवं विधायक अनुज शर्मा अपने आरुग बैंड के साथ शानदार प्रस्तुति देंगे। वहीं स्थानीय कलाकार हिलेन्द्र सिंह भी मंच साझा करेंगे। इस दिन प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

महोत्सव की शुरुआत प्रतिदिन सायं 6 बजे से होगी। कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है। नगपुरा मेला और बेलतरा महोत्सव इस बार न सिर्फ आस्था बल्कि कला, संस्कृति और लोक-संगीत का भी महाकुंभ साबित होने जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...