बिलासपुर

नगपुरा मेला में कल से बेलतरा महोत्सव का भव्य आग़ाज़, लोक-संस्कृति के महाकुंभ में मंत्री-विधायकों की रहेगी मौजूदगी…@

तीन दिन तक छत्तीसगढ़ी लोक कला की धूम, प्रदेश के दिग्गज लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं परम्परागत नगपुरा मेला में आज से बेलतरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो रहा है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में आयोजित इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, भक्ति और संगीत की अनुपम झलक देखने को मिलेगी।

छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन, एसईसीएल एवं एनटीपीसी सीपत के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश के डिप्टी सीएम, मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

तीन दिन,तीन रंग, तीन बड़े आयोजन

महोत्सव के प्रथम दिवस 16 जनवरी को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भक्ति एवं जसगीत गायिका अल्का चन्द्राकर अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री राजेश अग्रवाल, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी बतौर अतिथि शामिल होंगे।

द्वितीय दिवस 17 जनवरी दूसरे दिन प्रसिद्ध लोक गायक अनुराग शर्मा एवं देश-प्रदेश में विख्यात गायिका शहनाज अख्तर अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। कार्यक्रम में स्वाथ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन, आईजी संजीव शुक्ला सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।

तृतीय दिवस 18 जनवरी महोत्सव के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता, गायक एवं विधायक अनुज शर्मा अपने आरुग बैंड के साथ शानदार प्रस्तुति देंगे। वहीं स्थानीय कलाकार हिलेन्द्र सिंह भी मंच साझा करेंगे। इस दिन प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

महोत्सव की शुरुआत प्रतिदिन सायं 6 बजे से होगी। कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है।
नगपुरा मेला और बेलतरा महोत्सव इस बार न सिर्फ आस्था बल्कि कला, संस्कृति और लोक-संगीत का भी महाकुंभ साबित होने जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल