बिलासपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीपत के स्वामी आत्मानन्द स्कूल में रोपे गए पौधे…राजेन्द्र धीवर ने कहा पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी

सीपत (रियाज़ अशरफी)| विश्व पर्यावरण दिवस पर मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर व युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी ने सीपत स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल के प्रांगण में पर्यवारण की शुद्धता व पर्यावरण को बचाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों एवं शाला के शिक्षकों के साथ पौधारोपित किए।सभी लोगो ने आम, नीम, कटहल जैसे फलदार व छायादार पौधे लगाकर उसकी देखभाल व सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में फलदार व छांयादार पौधे लगाए गए है, यह वृक्षारोपण स्कूल के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तो लाएगी ही, साथ ही उन्हें प्रकृति वनों विविधता, वन्य प्राणी तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत् विकास और सदुपयोग के प्रति कर्तव्य बोध भी कराएगी। उन्होंने कहा प्रकृति का संरक्षण कर बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण को बचाकर मानवीय समाज के प्रति अनुकूल रखना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं भीषण गर्मी और मौसम चक्र में परिवर्तन पर्यावरण प्रदूषण की वजह से बदल रहा है। पौधे लगाना और उन्हें भविष्य के लिए सुरक्षित रखने का काम हमे आज से ही करना होगा। जिससे आने वाली पीढ़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

राजू सुर्यवंशी ने कहा स्कूली बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। हाईटेक एजुकेशन सिस्टम के साथ उन्हें प्रकृति के महत्व को भी बताना चाहिए, ताकि वे पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में सहयोग कर सकें।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता संतोष सिंह, केपी कश्यप, गोरे सिंह क्षत्री, लोभेराम साहू, आरएल दीवाकर, श्रीमती अनिता शुक्ला ,शारदा यादव ,रिचा तिवारी, विजयलक्ष्मी अवस्थी, रेखा कश्यप, लतेल यादव, श्री सिदार व वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा शाला के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
सीपत-बलौदा जर्जर सड़क पर प्रशासन-ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता के बाद बनी सहमति, सड़क सुधार के लिए 15... खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत.....