बिलासपुर

एनटीपीसी की स्वच्छता रैली बनी जनआंदोलन, सीपत में 800 लोगो ने उठाया झाड़ू, श्रमदान कर हटाया कचरा, स्वच्छता का दिया संदेश

कशिश न्यूज़ | सीपत

स्वच्छता को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से एनटीपीसी सीपत द्वारा शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत वृहत स्वच्छता जागरूकता रैली एवं सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में करीब 800 लोगों ने हिस्सा लिया। एनटीपीसी के मुख्य द्वार से शुरू हुई रैली सीपत हाट तक पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया।

स्वच्छता अभियान का देखे वीडियो…

रैली के दौरान एनटीपीसी गेट से सीपत हाट तक चिन्हित आठ स्थानों पर जिसमे नवाडीह चौक,तालाब,मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय व हाट- बाज़ार में विशेष श्रमदान कर वहां जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया। साथ ही मुख्य मार्ग से लगे बलदेव तालाब क्षेत्र में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता संबंधी संदेश प्रदर्शित कर नागरिकों से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अभियान से जुड़ने की अपील की गई।

अभियान में एनटीपीसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उनके परिजन, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सीआईएसएफ जवान, बाल भारती पब्लिक स्कूल के शिक्षक-छात्र, स्थानीय पुलिस प्रशासन, संविदा एजेंसियों के कर्मचारी, ठेका श्रमिक, ग्रामीणजन और पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए सक्रिय योगदान दिया।

सीपत हाट पहुंचने पर परियोजना प्रमुख एवं अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर स्वच्छता के सामाजिक, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में सरपंचों, सीआईएसएफ, बाल भारती पब्लिक स्कूल, स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय, स्थानीय पुलिस प्रशासन, कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसियों और प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी आयोजित की गई थीं। इन बैठकों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई।

इस दौरान प्रमुख रूप से प्रचालन एवं अनुरक्षण महाप्रबंधक सुरोजीत सिन्हा, प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन के महाप्रबंधक अशोक सरकार, इंजीनियरिग विभाग महाप्रबंधक विकास खरे, अपर महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) अनुराग गौतम, प्रमुख मानव संसाधन विभाग के प्रमुख जयप्रकाश सत्यकाम, प्रधानाचार्य, बाल भारती पब्लिक स्कूल सलभ निगम, सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, एनटीपीसी सीपत के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, पुलिस प्रशासन, संविदा एजेंसियों के कर्मचारी, ठेका श्रमिक, ग्रामीणजन एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 16 से 31 मई तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एनटीपीसी सीपत द्वारा क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध लेखन, स्वच्छता शपथ और विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति एनटीपीसी सीपत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...