बिलासपुर

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की कांवड़ यात्रा में शामिल हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, 15 KM की पदयात्रा में निभाई आस्था की साझेदारी…@

भोरमदेव महादेव तक 151 किमी की यात्रा, मां नर्मदा के जल से करेंगे रुद्राभिषेक

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

श्रावण मास के पावन अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा आस्था और समर्पण के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। वे अमरकंटक से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ 151 किलोमीटर की पदयात्रा कर कवर्धा स्थित भोरमदेव महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। यह यात्रा पूरी तरह नंगे पैर की जा रही है।

कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ विधायक द्वय

कांवड़ यात्रा में बुधवार को विशेष दृश्य देखने को मिला जब बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी पांडातराई से भुवनपुर तक की 15 किलोमीटर की पदयात्रा में भावना बोहरा के साथ शामिल हुए। विधायक सुशांत ने इस यात्रा को न सिर्फ सहयोगी विधायक के प्रति सम्मान बताया, बल्कि इसे छत्तीसगढ़ की समृद्धि और शिवभक्ति का प्रतीक भी कहा।

सुशांत शुक्ला ने कहा, श्रावण मास में इस तरह की आस्था और संयम का प्रदर्शन प्रेरणादायक है। भावना जी और उनके साथ चल रहे श्रद्धालुओं की यह पदयात्रा न केवल भक्ति का उदाहरण है, बल्कि समाज को एकता और संकल्प की भावना से भी जोड़ती है। पिछले तीन दिनों से लगातार पदयात्रा पर निकली विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भोरमदेव महादेव तक यह यात्रा उनके जीवन की सबसे विशेष और आध्यात्मिक अनुभवों में से एक है। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे जोश और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

श्रद्धालुओ ने की फूलों की वर्षा

इस कांवड़ यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखी जा रही है, जो कि पंडरिया क्षेत्र की धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का परिचायक है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...