टेक्नोलॉजी

एनटीपीसी सीपत को मिला अनुभवी नेतृत्व, स्वपन कुमार मंडल ने संभाला परियोजना प्रमुख का दायित्व…@

कशिश न्यूज़ | सीपत

एनटीपीसी सीपत को नया और सशक्त नेतृत्व मिला है। स्वपन कुमार मंडल, मुख्य महाप्रबंधक ने 01 जनवरी 26 से एनटीपीसी सीपत परियोजना के परियोजना प्रमुख के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ऊर्जा क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक के समृद्ध अनुभव के साथ श्री मंडल का यह दायित्व ग्रहण करना परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

परियोजना प्रमुख स्वप्न कुमार मंडल

कलकत्ता विश्वविद्यालय से टेलीकम्युनिकेशन एवं रडार में एम.टेक की उपाधि प्राप्त स्वपन कुमार मंडल ने वर्ष 1991 में एनटीपीसी में प्रशिक्षु कार्यकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने दीर्घ सेवाकाल में उन्होंने संचालन, योजना एवं प्रणाली (P&S) तथा परियोजना निर्माण जैसे अहम क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

एनटीपीसी रिहंद एवं ऊंचाहार परियोजनाओं में कार्य करते हुए श्री मंडल ने अपने नेतृत्व कौशल, रणनीतिक सोच और कुशल परियोजना प्रबंधन से परिचालन दक्षता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उन्होंने 40 से अधिक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं में सहभागिता कर तकनीकी और प्रबंधकीय दक्षता को निरंतर सुदृढ़ किया है।

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन परियोजना एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभालने पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन द्वारा श्री मंडल को शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी गईं।

अपने विस्तृत अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण के साथ श्री स्वपन कुमार मंडल के मार्गदर्शन में एनटीपीसी सीपत से परिचालन उत्कृष्टता, समयबद्ध परियोजना निष्पादन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सतत पहलों में नए कीर्तिमान स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल