छत्तीसगढ़

प्रदेश पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों की जम्बो सूची जारी, सचिव थानेश्वर सिंह को प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी…@

@ रियाज़ अशरफी

प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा ने गुरुवार को संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की जम्बो सूची जारी की है। प्रांताध्यक्ष ने बिलासपुर जिला के मस्तूरी ब्लॉक में पदस्थ्य तेजतर्रार पंचायत सचिव थानेश्वर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है उन्हें संगठन में प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा है। थानेश्वर सिंह वर्तमान में मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुतरा में अपनी सेवाएं दे रहे है।

सचिव संघ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री थानेश्वर सिंह

प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा ने राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित कर संघ को पूरे प्रदेश भर में मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर प्रदेश संगठन में 4 संयोजक, 3 कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, 1 महासचिव, कोषाध्यक्ष, 1 वरिष्ठ प्रवक्ता 1 प्रवक्ता, 9 उप प्रांताध्यक्ष, 11 महामंत्री, 7 संगठन मंत्री, 4 संगठन सचिव, 3 सह सचिव, 4 सह कोषाध्यक्ष, 2 मीडिया प्रभारी, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 2 सह मीडिया प्रभारी, 2 सह प्रवक्ता सहित कुल 57 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जो संगठन को मजबूत करने काम करेंगे।

अपनी नियुक्ति के बाद प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह के साथ थानेश्वर सिंह

सचिव संघ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री थानेश्वर सिंह ने कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताते हुए प्रदेश स्तर पर जो बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं अपने प्रांत प्रमुख और संगठन के शिर्ष नेतृत्व का आभारी हूं। संगठन द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारियों को मैं बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करूंगा और पंचायत में कार्य करते हुए सचिव जो जिन परेशानियों से गुजरना पड़ता है उनकी परेशानियों का समाधान करने प्रदेश स्तर पर मुद्दे उठाता रहूंगा। संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होगी।

प्रदेश सचिव संघ के पदाधिकारी
Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...