छत्तीसगढ़

लुतरा शरीफ दरगाह के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राज से कमेटी की रायपुर में अहम बैठक…@

कशिश न्यूज़ | रायपुर/ बिलासपुर

लुतरा शरीफ दरगाह के समग्र विकास और जायरीनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज से मुलाकात कर दरगाह के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

लुतरा शरीफ स्थित सूफी संत हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह

बैठक के दौरान कमेटी के चेयरमैन इरशाद अली ने दरगाह परिसर में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि लुतरा शरीफ दरगाह आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां आने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधाएं मिलना बेहद आवश्यक है। प्रस्तुत सुझावों पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने गंभीरता से विचार करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने जानकारी दी कि जल्द ही “लुतरा दर्शन योजना” शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस योजना के तहत दूर-दराज से आने वाले जायरीनों के लिए कम खर्च में रेलवे स्टेशन बिलासपुर से लुतरा शरीफ तक यात्रा, ठहरने और भोजन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक बन सके।

वहीं, सेक्रेटरी रियाज़ अशरफी ने बताया कि दरगाह के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए कमेटी द्वारा आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 6 मार्च को हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के छमाही उर्स के अवसर पर किया जाएगा। इस दौरान दादी अम्मा बेगम बी के उर्स मंच से वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों द्वारा इसका औपचारिक अनावरण किया जाएगा।

राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कमेटी से चर्चा के दौरान बताया कि दरगाह के विकास हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि शासन स्तर से जल्द स्वीकृति और आवश्यक राशि जारी होगी, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि लुतरा शरीफ दरगाह न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना रहेगा, बल्कि सुविधाओं और व्यवस्थाओं के मामले में भी एक आदर्श स्थल के रूप में विकसित होगा।

बैठक में वक्फ बोर्ड सदस्य मोहम्मद फिरोज खान, कमेटी के खजांची रौशन खान, सदस्य फिरोज खान, हाजी जुबैर महमूद, दरगाह के खादिम मोहम्मद उस्मान सहित कमेटी के लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...