छत्तीसगढ़

बाबा इंसान अली के महाना उर्स में प्रदेश भर के हाजियों का लुतरा शरीफ में किया जाएगा सम्मान…@

(महीना उर्स में बड़ी संख्या में शामिल होंगे जायरीन)

बिलासपुर|सूफी-संत हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के महीना उर्स के मुबारक मौके पर दरगाह इंतेजामिया कमेटी ने इस वर्ष हज पूरा करके वापस लौटे प्रदेश के हाजी और हज्जनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया है ।
हाजियों के इस्तेकबाल का यह राज्य स्तरीय प्रोग्राम हुजूर बाबा इंसान अली शाह के महिना उर्स के दिन 24 जुलाई बुधवार को दोपहर 3:00 बजे लुतरा शरीफ दरगाह के समा महफिल हॉल में रखा गया है। जिसमे दरगाह इन्तेज़ामिया कमेटी द्वारा समाज के प्रमुखो के हाथों हाजियों का दस्तारबंदी के साथ निशान-ए-लुतरा से सम्मानित करने का प्रोग्राम तय किया है।

महाना उर्स के दिन दोपहर 12:40 पर दरगाह को ग़ुस्ल दिया जाएगा उसके बाद सलातो-सलाम और शिजरा पढ़ी जाएगी। इस मौके पर आए हुए सभी जायरीनों के हक में दुआ होगी। उर्स के दिन जायरीनों के लिए फिरोज आलम रायपुर वाले की ओर से शुद्ध शाकाहारी लंगर की व्यवस्था की गई है। वही यादव ने दरगाह को फूलों से सजाने की व्यवस्था की है।हाजियों के सम्मान कार्यक्रम में मदरसा दारुल उलूम फैज़ाने बाबा इंसान अली के छात्रों द्वारा नात व मनकबत और तकरीर प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रोग्राम में शिरकत के लिए लुतरा शरीफ आने वाले हाजियों की सुविधा के लिए इन्तेज़ामिया कमेटी ने मोबाइल नंबर 9039162432, 8718047504 जारी किया है। कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली ने जारी किए गए मोबाइल नंबर पर अपने आने की जानकारी देने के लिए प्रदेश भर के हाजियों से गुजारिश की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...