छत्तीसगढ़

सेंदरी के अवैध रेत खदान की गूंज विधानसभा तक, विधायक रजनीश ने तीनो मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपए देने की मांग की..@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)|पिछले दिनों शहर से लगे सेंदरी के अवैध रेत घाट में नहाने गए तीन मासूम बच्चियों की हुई दर्दनाक मौत के मामले को बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने बुधवार को विधानसभा में प्रमुखता के साथ प्रभावी ढंग से उठाया।

विधायक रजनीश सिंह ने विधानसभा पटल में राज्य शासन से मृतक के परिवार को दस-दस लाख रुपए के मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील होने के साथ ही एक हृदय विदारक घटना है। उन्होंने राज्य शासन पर आरोप लगाया कि इन दिनों बिलासपुर जिले में अवैध रेत खनन का कारोबार सरकारी संरक्षण में फल-फूल रहा है। इसमें सरकारी तंत्र और सरकार से जुड़े हुए लोग भी शामिल हैं। यही कारण है कि आम लोगो की जान व माल की परवाह किए बिना अरपा का सीना चीरकर बेतरतीब ढंग से रेत की खुदाई की जा रही है। अवैध रेत खदान की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है और लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी सरकार रेत के इस अवैध कारोबार को संरक्षण देकर पाल-पोस रही है।

विधायक ने सदन पटल पर अपनी बात को प्रमुखता से रखते हुए अवैध रेत खनन के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद करने तथा रेत माफियाओं पर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की है। मालूम हो कि बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सेंदरी से गुजरी अरपा नदी मे अवैध रूप से चल रहे अवैध रेत घाट में एक ही परिवार की तीन बच्चियों के डूबने की वजह से मौत हो गई थी। इस घटना से क्षेत्र की जनता में काफी रोष व्याप्त है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...