छत्तीसगढ़

पैगम्बर मोहम्मद साहब की 28 पीढ़ी…हजरत सैय्यदी शेख हाशिम अल गिलानी कल मंगलवार को लुतरा शरीफ दरगाह पहुचेंगे ज्यारत करने..@

सीपत (रियाज़ अशरफी)। दुनिया भर के सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े पीर इराक स्थित हज़रत गौसे आज़म अब्दुल कादिर ज़िलानी के दरगाह के सज्जादानशीन हजरत सैय्यदी शेख हाशिम अल गिलानी कल मंगलवार सुबह 11 बजे लुतरा शरीफ पहुचेंगे। यहां सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की प्रसिद्ध दरगाह की ज्यारत कर दुआ करेंगे।

हजरत सैय्यदी शेख हाशिम अल गिलानी बड़े पीर गौस पाक की 18 वीं और पैग़म्बर हजरत मोहम्मद साहब के 28 वीं पीढ़ी है। सैय्यदी शेख हासिम अल गिलानी साहब सोमवार को छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर कोरबा पहुंचे है। वे सोमवार की रात कोरबा के घंटाघर ओपन थिएटर में आयोजित ग़ौसुलवरा कांफ्रेंस को संबोधित करने इराक से पहुंचे है। इससे पहले वे मार्च 2022 में पहली बार छत्तीसगढ़ के जगदलपुर आये थे। मंगलवार को सुबह 10 बजे कोरबा से निकलकर 11 बजे लुतरा शरीफ दरगाह पहुचेंगे यहां ज्यारत के बाद 11:20 बजे उनका काफिला रायपुर के लिए रवाना हो जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...